भारी बारिश से खराब हुआ बालटाल ट्रैक, रोकी गई अमरनाथ यात्रा
नई दिल्ली। हर वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से इस बार भारी बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा बुधवार को शुरू हुई थी, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए थे, लेकिन भारी बारिश को देखते हुए इस यात्रा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है। सभी श्रद्धालुओं को निर्देश दिए गया है कि वह अपने कैंप में चले जाएं क्योंकि बालटाल ट्रैक काफी खराब हो गया है और यात्रा को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

3000 लोगों का था पहला जत्था
तमाम अधिकारियों को इस रूट को फिर से दुरुस्त करने के लिए लगा दिया गया है, जिससे कि फिर से इस रास्ते पर आवागमन शुरू हो सके। आपको बता दें कि इस बार दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद 3000 लोगों का पहला जत्था जम्मू कश्मीर के बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया गया था। लेकिन खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

40000 सुरक्षाकर्मी
आपको बता दें कि इस बार प्रशासन रेडियो फ्रिक्वेंसी का इस्तेमाल रास्ते पर नजर रखने के लिए कर रहा है जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि कौन से वाहन अमरनाथ की गुफा की ओर जा रहे हैं। साथ ही रास्ते में सीआरपीएफ के जवानों को कैमरा और जीवन सुरक्षा उपरकरणों के साथ तैनात किया गया है, जिससे कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके। इस रास्ते पर 40000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिसमे जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान, भारतीय सेना के जवान, एनडीआरएफ के जवान भी शामिल हैं।

चप्पे-चप्पे पर नजर
आतंकी हमलों से बचने और किसी भी तरह की अनहोनी तक तुरंत पहुंचने के लिए अमरनाथ की तरफ जाने वाले रास्तों को सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। सेना के सीनियर अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालुओं का वाहन इस यात्रा का हिस्सा है, इसलिए उन्हें आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) से जोड़ दिया गया है और जिन्हें मॉनिटर रूम से कंट्रोल किया जाएगा।









Click it and Unblock the Notifications