अमरनाथ आतंकी हमले पर शिवसेना ने कहा-अगर आतंकियों के बैग में बीफ होता तो एक भी आतंकी नहीं बचता

शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आतंकी हमले के बाद से गौरक्षकों की अदृश्यता पर सवाल खड़ा किया है।

मुंबई। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे की गलतियां निकाल रहे हैं। वहीं शिवसेना ने इस आतंकी हमले को राजनीतिक रंग देते हुए गौरक्षकों से जोड़ दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है।

 Amarnath terror Attack: Uddhav Thackeray said where is Cow Vigilantes, No Terrorist Had Survived If They Carried Beef

उन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बहाने बीजेपी पर हमला बोला है। शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आतंकी हमले के बाद से गौरक्षकों की अदृश्यता पर सवाल खड़ा किया है। उद्धव ने गौरक्षकों को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें आतंकियों का सामना करना चाहिए।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ने कहा कि गौरक्षा के नाम पर कुछ लोग दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने इसे आतंकी हमले से जोड़ते हुए कहा कि अगर आतंकियों के पास असलाह न होकर गौमांस होता तो कोई आतंकी जिंदा न बचता? उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बालासाहब ठाकरे ने अपनी एक चुनौती से अमरनाथ यात्रा को पूरी तौर पर सुरक्षित करवा दिया था, लेकिन अब देश में हिंदुत्ववादी सरकार है, लेकिन इसके बावजूद अमरनाथ यात्रियों पर हमले हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+