मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे को ED ने भेजा समन, 27 को होगी पूछताछ

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बेटे को प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को अवैध विदेशी धन मामले में तलब किया है। रणिंदर सिंह को 2016 में पहले भी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम या फेमा का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए बुलाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रणिंदर को समन भेजा है और 27 अक्टूबर को जालंधर स्थित ईडी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है।

Amarinder Singhs Son Summoned By Enforcement Directorate

रणिंदर को 15 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति केस में यह नोटिस जारी किया गया है। ईडी को जानकारी मिली है कि 2005 के इस मामले में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) का भी उल्लंघन हुआ है। इस मामले में रणिंदर सिंह से 2016 में पूछताछ की गई थी। रणिंदर सिंह से उस समय स्विटज़रलैंड के लिए धन के कथित हस्तांतरण और एक ट्रस्ट के निर्माण और ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के टैक्स हेवन में कुछ सहायक कंपनियों को दी गई सब्सिडी की के बारे में पूछा गया था।

इससे पहले आयकर विभाग की तरफ से जांच की गई थी और पंजाब में एक कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। रविंदर सिंह ने इससे पहले कहा था कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह जांच के लिए सहयोग करने को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+