सीएम अखिलेश को जागा चाचा प्रेम, अमर सिंह को दे दी अपनी कुर्सी

लखनऊ। कभी दो जिस्म और एक जान जैसे जुमले से परिभाषित होने वाले मुलायम और अमर सिंह आज एक-दूसरे से काफी दूर हो चुके हैं लेकिन गुरूवार को लखनऊ के एक समारोह में दोनों की उपस्थिति लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि शायद दोनों सारे गिले-शिकवे भूलाकर फिर से दोस्त बन गये हैं।

दरअसल यूपी के आलाकमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ के सीजी सिटी में बनने वाले मेदांता अवध सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की आधारशिला रखी। इस भव्य कार्यक्रम में सपा के लिए बीता हुआ कल साबित हो चुके अमर सिंह भी पहुंचे थे, जिन्हें खुद सीएम अखिलेश यादव हाथ पकड़कर मंच तक ले गये थे और उन्हें मंच पर अपने पिता और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बगल वाली उस कुर्सी पर बिठाया जिसपर उन्हें बैठना था।

इस समारोह के दौरान तीनों लोग काफी हंसते और मुस्कुराते भी नजर आये, तीनों की यह खुशनुमा तस्वीरें लोगों को इशारा कर रही हैं कि शायद अब तीनों के बीच के सारे मतभेद दूर हो गये हैं और हो सकता है फिर से तीनों एक हो जायें और अमर सिंह की सपा में वापसी हो जाये। दिलचस्प बात यह है कि इस महत्वपूर्ण समारोह का हिस्सा सपा कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां नहीं हुए, जिसके पीछे कारण अमर सिंह ही बताये जा रहे हैं, फिलहाल देखते हैं कि इन कयासों में कितना दम है।

गौरतलब है कि अमर सिंह, आजम पर आरोप लगाते हैं कि उन्हें सपा से निकलवाने में उनका हाथ है तो वहीं आजम खां भी अमर सिंह को लेकर अक्सर गंभीर टिप्पणियां करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+