किसे मिला अमर सिंह का फाइव स्टाऱ बंगला?

नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) राजधानी के लटियन जोन के लोधी एस्टेट स्थित अमर सिंह के बंगले को फाइव स्टाऱ बंगला माना जाता था। उसे लेने के लिए तमाम सांसद से लेकर मंत्री जुगाड़ कर रहे थे। वही बंगला अब मिला है मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह को। उन्होंने इस बंगले में शानदार बार से लेकर स्वीमिंग पूल बनवा लिया था। इसके अलावा इसमें तमाम दूसरी सुविधाएं भी हैं जैसे जुकाजी और पर्याप्त कार पार्किंग।

Five star bungalow of Amar Singh allotted to Giriraj Singh

बदला वक्त

एक दौर में तो अमर सिंह कहते थे कि वे कभी इस बंगले को नहीं छोड़ेंगे क्योंकि वे राज्यसभा में हमेशा पहुंचते रहेंगे। पर यह नहीं हुआ। वक्त बदला तो उनकी संसद सदस्यता खत्म हो गई। अब तो उन्हें बंगला भी खाली करना पड़ा। उन्होंने अपने बंगले में बहुत बदलाव कर लिए थे। उसे बहुत आलीशान भी बनवा लिया था।

खाली करते बंगला

अब वे अपने बंगले में शिफ्ट कर गए हैं। उन्होंने साऊथ दिल्ली के छतरपुर में अपना एक फार्म हाऊस बनवा लिया है। जानकारों ने बताया कि वे लगातार अपने घर का माल अपने आशिय़ाने में भेज रहे हैं। वे करीब 15 सालों से लोधी एस्टेट के सरकारी बंगले में रह रहे थे।

छतरपुर गए

आपको याद होगा कि कुछ समय पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजीत सिंह ने बड़ी मुश्किल से सरकारी बंगले को खाली किया था। वे भी एक फार्म हाऊस में चले गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का भी नया आ आशियाना साऊथ दिल्ली का छतरपुर बन गया है। यानी कि देश के कभी बड़े नेता जब जमीन पर आए तो उन्हें ठौर-ठिकाना मिला छतरपुर में।

हरियाली ही हरियाली

छतरपुर में बहुत से भव्य फार्म हाऊस हैं। इनमें तमाम आधुनित सुख-सुविधाएं रहती हैं। ये सारे फार्म हाऊस तीन-चार एकड़ में बने हैं। चारों चरफ हरियाली में बने इन फार्म हाऊसों में रहने का सुख शब्दों में बयां करना कठिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+