आजम खान के बारे में अब अमर सिंह को सुनाई नहीं देता, करवा रहे हैं कान का इलाज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले अमर सिंह ने आजम खान के साथ अपने तल्ख रिश्तों पर प्रतिक्रिया से बचने के लिए नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। अमर सिंह का कहना है कि आजकल उनके कान खराब है तो वह उसका इलाज करवा रहे हैं।अमर सिंह अपने गृह जनपद आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां उनसे पत्रकारों ने जब यह पूछा कि आजम खान के साथ आप अपने रिश्तों के बारे में कुछ कहना चाहेंगे। अमर सिंह का दर्द: लड़ाई अमिताभ से नहीं बल्कि जया से है, मोदी को बताया ईमानदार

Amar Singh

तो उन्होंने इस सवाल से बचने के लिए कहा कि उनका इलाज चल रहा है उनका कान खराब हो गया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह की अमर सिंह ने काफी तारीफ की और कहा कि मुलायम सिंह उनके दिल में रहते हैं। दल बनते बिगड़ते रहते हैं। राज्यसभा की सीट मिलने के सवाल पर कहा कि इससे कहीं बढ़कर मुलायम सिंह का आशीर्वाद है मेरे लिए।

गौरतलब है कि आजम खान ने अमर सिंह के सपा में शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा था कि मुलायम सिंह मालिक हैं वो जो करेंगें उसे मानना पड़ेगा। अमर सिंह के खिलाफ अमर सिंह काफी लंबे समय से बयानबाजी करते रहे हैं लेकिन सपा में शामिल होने के बाद अमर सिंह उनके बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+