अमर सिंह का दर्द: लड़ाई अमिताभ से नहीं बल्कि जया से है, मोदी को बताया ईमानदार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। एक जमाने में बच्चन खानदान के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह के बोल बदले हुए हैं। इसे राजनीतिक मौका कहिए या फिर कुछ और लेकिन इस समय अमर सिंह अपने धुर विरोधी आजम खान के लिए भी नरम रवैया इख्तयार कर लिया है। जया बच्‍चन भी खाती हैं गाय और सूअर का मीट तो क्‍या उनकी हत्‍या कर दूं: अम‍र सिंह

Amar Singh Blames Jaya Bachchan for split in thier relationship
इस बार अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को लेकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा है कि 'ऐश्वर्या मेरी बहु और अभिषेक मेरा बेटा है। अमर सिंह ने कहा है कि उनकी लड़ाई अमिताभ से नहीं, बल्कि जया बच्चन से है। अमिताभ तो उनसे माफी भी मांग चुके हैं। हालांकि अमर सिंह ने यह साफ नहीं किया कि जया बच्चन से किस बात को लेकर उनके मतभेद हैं।

अमर सिंह ने सीधे तौर पर कह दिया कि आज के बाद अमिताभ के बारे में वह किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे। बरेली में एक चैरिटेबल हॉस्पिटल की नींव रखने पहुंचे अमर सिंह ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बारे में भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुलायम के साथ उनके जज़्बाती और पारिवारिक रिश्ते हैं, सियासी नहीं। अमर सिंह ने कहा कि यह जीवन भर रहेंगे। उन्होंने कहा पार्टी में नहीं मुलायम के दिल में रहता हूं।

पीएम मोदी को बताया ईमानदार

अमर सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ''मोदी को मैं ईमानदार आदमी मानता हूं। लेकिन देश के लोगों को इसलिए निराशा है क्योंकि उनको मोदी से ढेर सारी उम्मीदें थीं, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं।'' अमर सिंह ने कहा कि ''मोदी के भाई क्लर्क हैं और मां के साथ आज भी एक छोटे से घर में रहते हैं।

अपोजिशन को आज तक मोदी के खिलाफ सिर्फ 10 लाख के सूट का मुद्दा ही मिल सका है।'' उन्होंने कहा कि मोदी जितने अच्छा काम करते हैं, बीजेपी के कुछ नेता फिजूल बयान देकर उनके लिए परेशानी पैदा कर देते हैं। सिंह ने कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि मोदी को मुस्लिमों ने भी वोट दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+