VIDEO: हॉस्पिटल के बेड से अमर सिंह ने की PM मोदी की तारीफ, राहुल और चिदंबरम पर बोला हमला
Recommended Video

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियों में अमर सिंह हॉस्पिटल के बेड में है। दरअसल वो हॉस्पिटल में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इस वीडियो में अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे है। अमर सिंह ने इस वीडियो में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

अमर सिंह का वीडियो वायरल
अमर सिंह वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनकी नीतियों के लिए तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में वो राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं। इसके अलवा उन्होंने सीबीआई की गिरफ्त में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पर भी खूब निशाना साधा। उन्होंने उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस नेता ने कई कंपनियों को मनमाने तरीके से पैसे दिए थे।
चिंदबरम पर साधा निशाना
अमर सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत ओर रिलायंस के अनिल अंबानी को आप पीएम मोदी का मित्र कहते हैं। लेकिन वो सबसे घनिष्ठ मित्र आपके ही वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके ठोस सबूत हैं। आप चाहे जब कहेंगे मैं इन्हें सार्वजनिक कर दूंगा। सिंह ने आगे कहा कि इनके साथ-साथ भूषण स्टील, दीवान हाउसिंग समेत तमाम कॉर्पोरेट दिग्गजों को चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते अरबों खरबों रुपए का लोन मिला जो एनपीए हो गया। अमर सिंह ने आगे कहा कि वीडियोकॉन के वेणुगोपाल धूत कौन सी विधा का इस्तेमाल कर चिदंबरम को लोन देने के लिए राजी कर लेते थे, ये बताने में भी शर्म आ जाएगी। सिंह का दावा है कि इसके सबूत भी उनके पास हैं। इस रिकवरी के लिए पीएम मोदी चिंतित हैं।

आरबीआई पर कांग्रेस को घेरा
अमर सिंह ने आरबीआई से मोदी सरकार को सरप्लस फंड मिलने पर कांग्रेस के विरोध पर कहा कि 1.76 लाख करोड़ रुपये को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि नरेंद्र मोदी जी आरबीआई को लूट रहे हैं जबकि यह पीएम चंद्रशेखरजी के शासनकाल में सोना गिरवी रखने से बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि अर्थव्यवस्था डूब रही है मगर इस डूबती हुई अर्थव्यवस्था के जिम्मेदार सिर्फ एक ही व्यक्ति हैं और वो हैं चिंदबरम।

पीएम मोदी राष्ट्र के बारे में सोचते हैं
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अमर सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ऐसे नेता है जब जीएसटी में गड़बड़ हुई तो उसे सुधार लिया गया। आर्थिक व्यवस्था खराब है तो तुरंत कदम उठा रहे हैं। मोदी जिद्दी नहीं हैं। वो लचीले हैं और राष्ट्र का भला कैसे हो इसके बारे में बराबर सोचते हैं।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications