मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद सपा छोड़ सकते हैं अमर सिंह
अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने का बनाया मन, मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद लेंगे आखिरी फैसला, बोले मैं बहुत दुखी हूं।
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बाद जिस तरह से अखिलेश यादव ने अमर सिंह को बाहरी करार दिया और तमाम पार्टी के नेताओं ने उनका साथ दिया उसने अमर सिंह को सपा के भीतर अपने भविष्य पर फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है।

मुलायम से मुलाकात के बाद लेंगे फैसला
अमर सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में एक बार फिर से सोचने की बात कही है। अमर सिंह ने अपने इस बयान से पार्टी को छोड़ने की ओर से साफ इशारा किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले वह एक बार मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करेंगे।
पत्थर वाली बुआ BBC हो गई हैं, टीवी पर बहुत आ रही हैं- अखिलेश यादव
कुछ लोग मेरे खिलाफ षड़यंत्र कर रहे
अमर सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री बड़े नोटो पर बैन लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग मेरे और मुलायम सिंह के बीच के संबंध को खत्म करने में लगे हैं।
अमर सिंह ने कहा कि मैं बाहरी हूं तभी मुझे फरवरी 2010 से पार्टी से बाहर होने के बाद वापसी करने में इतना समय लग गया। अमर सिंह ने यह बयान मुलायम सिंह यादव की गाजीपुर की रैली के ठीक बाद दिया है।
जब नरेश अग्रवाल ने मोदी को हंसने पर किया मजबूर
राजनीतिक भविष्य के बारे में सोचने की जरूरत
सिंह ने कहा कि मैं दुखी हूं , यह समय है जब मैं अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में एक बार फिर से सोचूं। मैं किसी को कोई धमकी नहीं दे रहा हूं लेकिन यह समय है जब मैं खुद का आंकलन करूं।
मैं बहुत परेशान हूं
मैंने पिछले काफी दिनों तक सम्मानजनक शांति बनाए रखी, बावजूद इसके मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाए गए, कोशिश की जा रही है कि मेरी गिरफ्तारी हो। जब सिंह से पूछा गया कि आप कोई अन्य पार्टी का हाथ थामने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि अभी मैं बहुत परेशान हूं और अभी कुछ भी नहीं कहना है।
सिंह ने कहा कि अपना आखिरी फैसला लेने से पहले मैं मुलायम सिंह से मुलाकात करुंगा। वहीं जब परिवार के भीतर मचे घमासान पर अमर ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पार्टी के भीतर की कलह में मुझपर क्यों गंदगी फेंकी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications