मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, आयुष मिशन पर खर्च होंगे 4607 करोड़, खोले जाएंगे 6 आयुष कॉलेज

एक और बड़ा फैसला, आयुष मिशन पर खर्च होंगे 4607 करोड़, खोले जाएंगे 6 आयुष कॉलेज

नई दिल्ली। National AYUSH Mission. केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते के भुगतान पर लगी रोक को हटान का फैसला किया, तो वहीं सरकार ने आत्मनिर्भर भारत( Atmanirbhar Bharat) के तहत आयुष मिशन को लेकर बड़ी घोषणाएं की है। सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के लिए 4607 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक मं लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने आयुष मिशन पर 4607 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Modi Cabinet Decision: AYUSH Mission के लिए 4,607 करोड़, खुलेंगे 6 Ayush Colleges | वनइंडिया हिंदी
     Along with DA Modi Govt approves Rs 4607 Crore for National AYUSH Mission: Anurag Thakur

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आयुष मंत्रालय ने अहम भूमिका निभाई। सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन को 2026 तक जारी रखने का फैसला किया है। सरकार अगले पांच सालों में इस पर 4607 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के चलते बीमारियों के रोकथाम मं मदद मिलेगी और हेल्थ सिस्टम पर भी भार कम होगा।

    वहीं सरकार ने देशभर में 6 आयुष कॉलेज, 12 पीजीआई, 12000 आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश में आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे । वहीं सरकार ने पशुपालन और डयरी स्कीम के लिए भी कई घोषणाएं की। वहीं सरकार ने पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा भी शुरू करने का फैसला किया है। सरकार ने पशुपालन क्षेत्र में 9800 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है। वहीं सरकार ने वस्त्र उद्योग को निर्यात में रिबेट को 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+