फोटो में दिख रहा ये शख्‍स है बुआ मायावती का असली 'बबुआ'

Recommended Video

    Mayawati से मिल रहा सियासत का ज्ञान, BSP की कमान संभालेंगा भतीजा Akash | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हो गया है। देश भर में इन दिनों बुआ यानी मायावती और उनके मुंहबोले भतीजे यानी अखिलेश यादव की चर्चा है। अखिलेश यादव और मायावती अक्‍सर एक-दूसरे को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इन्‍हीं नामो से बुलाते हैं। कुल मिलाकर बुआ के तौर पर मायावती और बबुआ के तौर अखिलेश यादव अच्‍छे खासे मशहूर हो गए हैं। इसी बीच एक ऐसे शख्‍स की तस्‍वीर के चर्चे भी खूब होने लगे हैं, जो मायावती की करीब-करीब हर तस्‍वीर में साथ खड़ा दिखाई देता है। यह शख्‍स अखिलेश यादव जितना मशूहर तो नहीं है, लेकिन बुआ मायावती का असली बबुआ यही है- मतलब बसपा सुप्रीमो का असली भतीजा, सगा भतीजा। नाम है- आकाश।

    मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे हैं आकाश

    मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे हैं आकाश

    जानकारी के मुताबिक, मायावती के छोटे भाई आनंद के बेटे का नाम है- आकाश, जो बसपा सुप्रीमो के साथ इन दिनों साए की तरह रहते हैं और राजनीति की एबीसीडी सीख रहे हैं। मायावती ने छोटे भाई आनंद को 2017 में राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष का पद सौंपा था। हालांकि, इन दिनों आनंद बसपा में कोई खास सक्रिय नहीं दिखाई देते, लेकिन उनके बेटे आकाश बुआ मायावती के साथ हर जगह जरूर दिखाई देते हैं।

    हर वक्‍त मायावती के साथ रहते हैं आकाश

    हर वक्‍त मायावती के साथ रहते हैं आकाश

    आकाश बुआ मायावती के साथ इन दिनों कितने सक्रिय हैं, इसका अंदाजा बीते दिनों हुए दो अहम राजनीतिक घटनाक्रम से लगाया जा सकता है। मायावती और अखिलेश यादव ने हाल में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया। इसके बाद तेजस्‍वी यादव बसपा सुप्रीमो से मिलने आए। अखिलेश यादव ने जब मायावती को शॉल पहनाकर उनका सम्‍मान किया था तब भी आकाश साथ में खड़े दिखाई दे रहे थे। इसके बाद जब तेजस्‍वी यादव मायावती से मिलने आए तब भी आकाश साथ में ही मौजूद थे।

    लंदन से एमबीए करके लौटे है आकाश

    लंदन से एमबीए करके लौटे है आकाश

    मायावती ने सहारनपुर हिंसा के वक्‍त दौरा किया था, उस वक्‍त आकाश उनके साथ दिखे। मेरठ में रैली के वक्‍त भी वह मंच पर दिखे। मायावती ने आकाश को भतीजा बताते हुए खुद उनका परिचय कराया। उन्‍होंने बताया कि वह लंदन से एमबीए करके लौटा है। मायावती ने अभी तक आकाश को कोई बड़ा पद सौंपने का संकेत तो नहीं दिया है, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह पार्टी का कामकाज देखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+