हिंसक प्रदर्शन से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में तनाव, सभी स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द, CBSE की बोर्ड एग्जाम में बदलाव नहीं

हिंसक प्रदर्शन से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में तनाव,सभी स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द, CBSE की बोर्ड एग्जाम में बदलाव नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली में CAA को लेकर जारी हिंसा उग्र होता जा रहा है। सोमवार को सीएए के समर्थन और विरोध कर रहे लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद इस प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो ने इस इलाके के सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की। वहीं कल होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया।

All government and private schools to remain closed in violence affected North East district of Delhi: Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार को सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों में होने वाली सभी परिक्षाएं स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने सीबीएसई की बोर्ड परिक्षा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से फोन पर बात की और उनसे कल होने वाली बोर्ड परीक्षा को स्थगित करने की अपील की है।
मनीष सिसोदियों ने दिल्ली में हो रहे उग्र प्रदर्शन को लेकर एक और ट्वीट किया।

उन्होंने कहा कि मैं तीन दशक से दिल्ली में हूं, लेकिन अपने शहर में इतना डर कभी नहीं लगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और इसे बचाना ही होगा। वहीं CBSE ने बोर्ड परिक्षाओं को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया और कहा कि मंगलवार को केवल 12वीं के एग्जाम हैं। दिल्ली में केवल 18 सेंटर्स पर 4 वोकेशनल सब्जेक्ट के एग्जाम हैं, जिनमें से एक भी सेंटर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में नहीं है। सभी सेंटर वेस्ट दिल्ली में हैं। सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड परिक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+