प्रदूषण का कहर जारी- 5 नवंबर तक दिल्ली-NCR के सभी स्कूल बंद, निर्माण कार्यों पर भी लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते सरकार ने 5 नवंबर 2019 तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा करते हुए पांच नवम्बर तक सभी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपको बता दें कि दिवाली के बाद से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण के कारण एयर क्वॉलिटी बहुत खराब की श्रेणी में है।

Recommended Video
वायु गुणवत्ता के खराब होने के कारण पैरंट्स भी स्कूल बंद करने की मांग कर रहे थे। स्कूलों में पिछले एक सप्ताह से आउटडोर ऐक्टिविटी लगभग बंद थी। शनिवार-रविवार की छुट्टी के बाद जिला प्रशासन ने अगले 2 दिनों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली में भी हालात बहुत खराब
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण की वजह से स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। आसमान पर धुंध की गहरी चादर बिछी हुई है। प्रदूषण और खराब वायु गुणवत्ता के कारण सुप्रीम कोर्ट पैनल ने दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी के हालात घोषित कर दिए हैं। प्रदूषण का स्तर देखते हुए दिल्ली में पहले ही 5 नवंबर तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
डॉक्टरों ने भी दी है विशेष देखभाल की हिदायत
दिल्ली-एनसीआर में मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने भी हृदय, सांस, दमा जैसी बीमारियों के मरीज के लिए हिदायत दी है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने सुबह की सैर और बच्चों ने शाम को खेलकूद बंद कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications