भारी बारिश से जूझ रहा पुदुच्चेरी, सभी स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर दिख रहा पानी ही पानी
पुदुच्चेरी। केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी (या पुदुच्चेरी) भारी बारिश से जूझ रहा है। दक्षिण-पूर्वी तमिलनाडु राज्य से घिरे इस केंद्र शासित प्रदेश में कई दिनों से बरसात हो रही है, जिसके चलते आमजन संकट में हैं। ऐसे में यहां की सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेजों को आज और कल (26 और 27 नवंबर) के लिए बंद करा दिया है। इस बारे में खुद शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवयम ने एक बयान में कहा कि, पुदुच्चेरी में सभी स्कूल और कॉलेज आज और कल बंद रहेंगे।

गौरतलब हो कि, पुदुच्चेरी केन्द्र-शासित प्रदेश चार पृथक जिलों से मिलकर बना है। यह सभी पहले फ़्रान्स के उपनिवेश हुआ करते थे, जिन्हें भारत को लौटा देने के बाद भारत ने उन्हें एक ही केन्द्र-शासित प्रदेश में संगठित रखा गया। यह चारों बहि:क्षेत्र हैं जो पूरी तरह अन्य राज्यों से के भूभाग में स्थित हैं। पुडुचेरी का कुल क्षेत्रफल 479 वर्ग किलोमीटर का है और इसमें चार छोटे असंबद्ध जिले शामिल हैं - पुडुचेरी, कराईकल, यनम और माहे।

Recommended Video
कभी फ्रांसीसियों के अधीन रहे पांडिचेरी के इस छोटे शहर का नाम वर्ष 2006 में पुडूचेरी रखा गया। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, 16 जनवरी 1761 में, अंग्रेजों ने फ्रेंच से पांडिचेरी पर कब्जा कर लिया। उसके बाद यह भारत को आजादी मिलने पर आजाद हुआ। साल 2011 के जनगणना के हिसाब से पांडिचेरी जिला की कुल जनसंख्या 946600 है।












Click it and Unblock the Notifications