आखिर क्या है All Saints Day, पवित्र आत्माओं से जुड़ा है राज
आखिर क्या है All Saints Day, पवित्र आत्माओं से जुड़ा है राज
All Saints Day 2022: एक नवंबर को ऑल सेंट्स डे मनाया जाता है। ऑल सेंट्स डे एक ईसाई त्योहार है। ये दिन उन सभी लोगों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्हें चर्च द्वारा संत माना जाता है। दुनियाभर में ईसाई समुदाय इस दिन को 01 नवंबर को मनाते हैं। इस दिन को पवित्र आत्माओं, मृतकों का दिन, सभी संतों का पर्व, हेलोमास के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग पवित्र आत्माओं को सम्मान देते हैं। ऑल सेंट्स डे मूल रूप से 13 मई को मनाया जाता था लेकिन वर्तमान में नवंबर में मनाया जाता है। हालांकि ऑल सेंट्स डे की तारीख को लेकर सही तारीख निर्धारित नहीं की जा सकती है। लेकिन माना जाता है कि यह 13 मई को 609 ईस्वी से इसे मनाया जा रहा है।

जानिए ऑल सेंट्स डे के बारे में?
ऑल सेंट्स डे 13 मई को 609 ईस्वी में पोप बोनिफेस IV ने वर्जिन मैरी और सभी संतों के सम्मान में रोम में पैन्थियन के मंदिर में मनाया गया था। इस दिन को आधिकारिक तौर पर उसी दिन से मनाया जाने लगा, जिसके बाद इस दिन को ऑल सेंट्स डे के रूप में जाना जाने लगा है।
-मूल रूप से ऑल सेंट्स डे सबसे पहले सिर्फ रोम में मनाया जाता था लेकिन 837 में पोप ग्रेगरी IV द्वारा ऑल सेंट्स डे को पूरे धर्म में विस्तारित किया गया था।
-पोप ग्रेगरी IV ने ही ऑल सेंट्स डे को मनाने के लिए 1 नवंबर का दिन चुना। यह त्योहार अब 1 नवंबर को ऑफिशियल चर्च प्रैक्टिस के तौर पर जाता है।
-इस दिन को मनाने के पीछे कई अवधारणाएं हैं। क्रिश्चियन डॉट कॉम के मुताबिक मेथोडिस्ट संतों के जीवन और मृत्यु के लिए ईश्वर के प्रति अपनी ईमानदारी से कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
-ऑल सेंट्स डे आमतौर पर कैथोलिकों के लिए बहुत ही पवित्र दिन होता है, इस दिन लोग भारी संख्या में चर्च जाते हैं और मास प्रेयर में हिस्सा लेते हैं।
-लैटिन समुदायों में इस दिन अपने परिवार के मरे हुए लोगों के कब्र पर जाते हैं, वहां उनका पसंदीदा खाना बनवाते हैं और पार्टी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications