राम मंदिर के नीचे टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबर गलत है: चंपत राय
लखनऊ। अयोध्या मे भगवान राम के भव्य मंदिर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 5 अगस्त को भूमि पूजन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। इस बीच, ऐसी खबरें सामने आई थी कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के 200 फीट नीचे जो टाइम कैप्सूल संरक्षित किया जाएगा। अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर इन खबरों का खंडन किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, राम मंदिर कंस्ट्रक्शन साइट की जमीन के नीचे टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबर गलत है मनघड़ंत है।
Recommended Video

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने रविवार को दावा किया था कि राम मंदिर के नीचे एक टाइम कैप्सूल दबाया जाएगा, ताकि भविष्य में मंदिर से जुड़े तथ्यों को लेकर कोई विवाद न रहे। अब इन खबरों पर अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि, 5अगस्त को राम मंदिर कंस्ट्रक्शन साइट की जमीन के नीचे टाइम कैप्सूल रखे जाने की खबर गलत है मनघड़ंत है। मैं सबसे आग्रह करूंगा कि जब राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से कोई अधिकृत वक्तव्य जाए उसे ही आप सही मानें।
बता दें कि, 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन से पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि, मंदिर की नींव में टाइम कैप्सूल भी डाला जाएगा। यह टाइम कैप्सूल मंदिर की नींव में 200 फीट नीचे डाला जाएगा। इसे काल पत्र कहा जा रहा है। इस काल पत्र में जो जानकारी डाली जाएगी, उसे ताम्र पत्र पर लिखकर डाला जाएगा। जिससे हजारों सालों बाद भी अगर कोई इस मंदिर का इतिहास जानना चाहेगा तो उसे वहां मिल जाएगा।
राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए जोरों से तैयारियां हो रही हैं। भूमि पूजन के लिए देश की कई ऐसी पवित्र नदियों से, जहां माना जाता है कि भगवान राम के चरण पड़े थे, जल और कई तीर्थों से मिट्टी लाई जा रही है। पवित्र जल से भूमि पूजन के दौरान अभिषेक किया जाना है। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 5 अगस्त को भूमि पूजन करेंगे और नींव की ईंट रखेंगे। कहा जा रहा है कि इस समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनटे मंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत उपस्थित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications