कावेरी जल विवादः मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
नई दिल्लीः कावेरी जल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने आज यानि शनिवार को सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं इस बैठक के बाद कावेरी जल विवाद को लेकर कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

कावेरी जल विवाद कई दशकों से चला आ रहा है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच चुका है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी जल बंटवारे पर 16 फरवरी के फैसले को लागू करने में विफल रही केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी।
शीर्ष अदालत ने मोदी सरकार को आदेश दिया था कि तीन मई तक कावेरी जल बंटवारे की योजना तैयार करके देने का निर्देश दिया। लेकिन मोदी सरकार अभी तक आदेश को लागू करने में असमर्थ रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी नदी के पानी को तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल के मध्य कैसे बांटा जाएगा, इस बारे में निर्देश जारी किए थे। लेकिन, कई दल इससे खुश नहीं है। यहा कारण है कि आज कुमारस्वामी ने कावेरी जल विवाद को लेकर बैठक बुलाई है।
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कुएं से पानी भरने पर पंचायत ने दलित परिवार का बंद किया हुक्का-पानी












Click it and Unblock the Notifications