कीव में नहीं बचा अब कोई भारतीय,तीन दिनों में 26 उड़ानें होंगी संचालित:विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 02 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब और हिंसक हो गई है। भारी लड़ाई के चलते कई भारतीय अभी भी यूक्रेन के कई शहरों में फंसे हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में जारी युद्ध के मद्देनजर आज एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारतीय नागरिक (खार्किव में आज सुबह गोलाबारी में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा) की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

All of our nationals have left Kyiv,Over next 3 days, 26 flights scheduled: Foreign Secretary

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: Operation Ganga से पहले India कर चुका है ये 5 Airlift Mission | वनइंडिया हिंदी

    विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि, हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। जो कि यूक्रेन में हमारे नागरिकों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत है, बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं।

    विदेश सचिव ने कहा कि, हमारे सब नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में 26 उड़ानें भरी जाएंगी और इसके जरिये भारतीयों को यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, पोलैंड या हंगरी से वापस लाया जाएगा। इसमें से बुखारेस्ट से 29 उड़ानें, बुडापेस्ट से 10 उड़ानें, Rzeszow की 6 उड़ानें, Kocise की एक उड़ान शामिल है। बुखारेस्ट के लिए भारतीय वायुसेना एक उड़ान संचालित करेगी।

    विदेश सचिव ने कहा कि, हम जल्दी से जल्दी अपने नागरिकों को संघर्ष क्षेत्र से बाहर निकालेंगे और नवीन शेखरप्पा की बॉडी वापस लाएंगे, हम इसे लेकर लोकल अथॉरिटी के संपर्क में हैं। वहीं दूसरी ओर आईएफ ने कहा कि, भारतीय वायु सेना का सी-17 परिवहन विमान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कल सुबह 4 बजे रोमानिया के लिए रवाना होगा। विमान दिल्ली के पास हिंडन में अपने होम बेस से उड़ान भरेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+