मध्‍य प्रदेश में 1 अप्रैल से नर्मदा के किनारे 5-5 किलोमीटर तक शराब की दुकानें होंगी बंद: शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा विश्व के महान धर्म गुरु एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं।

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के देवास में रविवार को नर्मदा सेवा यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह के साथ-साथ धर्मगुरू दलाई लामा भी मौजूद थे। इस मौके पर धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि '' आज विश्व को भौतिकता की नहीं प्रेम, करुणा एवं मैत्री की शिक्षा दिया जाना आवश्यक है। भौतिक ज्ञान की नहीं अपितु भावनात्मक ज्ञान की आवश्यकता है, और समूचे विश्व को यह शिक्षा, यह ज्ञान केवल भारत ही प्रदान कर सकता है। भारत में विश्व को आधुनिकता के ज्ञान के साथ आध्यात्मिकता का ज्ञान भी दे सकता है।''

मध्‍य प्रदेश में 1 अप्रैल से नर्मदा के किनारे 5-5 किलोमीटर तक शराब की दुकानें होंगी बंद: शिवराज

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा विश्व के महान धर्म गुरु एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उनके स्पर्श से आज मैंने आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा महसूस की है।'' उन्‍होंने आगे कहा कि नदियों के घाटों पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम्स बनवाए जाएंगे। नर्मदा तट पर कई मोक्ष धाम बनाए जाएंगे। महिला सुरक्षा पर बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि बेटियों से दुराचार करने वाले को फाँसी दिए जाने का कानून बनना चाहिए।

अपने संबोधन में जो सबसे खास बात शिवराज सिंह ने कही वो ये रही कि 1 अप्रैल से नर्मदा के किनारे 5-5 किलोमीटर तक शराब दुकानें बंद कर दी जाएंगी। धीरे धीरे पूरे मध्य प्रदेश में नशाबंदी लागू होगी। उन्‍होंने कहा कि 12वीं में 75% अंक लाने पर प्रोफेशनल शिक्षण संस्थान में उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। सरकारी डॉक्टर को शुरू में 3 साल गाँवों में सेवा देनी होगी। उन्‍होंने कहा कि किसान नरवाई न जलाएं। रोटावेटर का इस्तेमाल कर भूसा बनाए तथा जमीन को उपजाऊ बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+