दिल्ली में कब तक चलेंगी मुफ्त सेवाएं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार को बहुत सी मुफ्त योजनाओं के चलते जहां वाहवाही मिल रही है, वहीं कुछ विपक्षी पार्टियों से आलोचना भी मिल रही है। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये योजनाएं कब तक मुफ्त में मिलेंगी। इसका जवाब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी टाउन हॉल की मीटिंग में दिया है। ये मीटिंग उत्तर पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी चौक में आयोजित की गई थी।

Recommended Video

    Delhi में Free Scheme क्या आगे भी जारी रहेगा ?, जानिए क्या बोले Arvind Kejriwal ? | वनइंडिया हिंदी
    arvind kejriwal, delhi, delhi government, CM arvind kejriwal, aam admi party, AAP, bjp, kejriwal government, free services, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी, आप, भाजपा, केजरीवाल सरकार, मुफ्त सेवाएं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    इस दौरान एक शख्स ने उनसे पूछा, आपने तीर्थयात्रा फ्री कर दी अब आगे क्या करेंगे? तो मुख्यमंत्री ने कहा, 'इसे अगले 5 साल तक लागू रखेंगे।' इसके बाद उन्होंने विस्तार से बताया, 'आपकी फ्री तीर्थ यात्रा के बारे में कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि ये चुनाव तक किया है या उसके बाद भी करोगे? महिलाएं मुझसे पूछती हैं कि ये डीटीसी बस में किराया मुफ्त करा है यह 5 साल चलेगा या चुनाव तक करा है? कई लोग मुझसे पूछते हैं कि ये बिजली मुफ्त की है यह चुनाव तक की है या 5 साल तक चलेगी?'

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'देखो दूसरी पार्टी वालों ने तो कह दिया कि वो लोग सत्ता में आए तो महिलाओं का बस का फ्री किराया भी बंद कर देंगे, मुफ्त बिजली बंद कर देंगे और तीर्थ यात्रा भी बंद कर देंगे। तो उनको वोट दोगे तो सब बंद हो जाएगा हमें वोट दोगे तो पूरे 5 साल चलेगा।'

    बता दें दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की कई मुफ्त योजनाएं चल रही हैं। जिसमें बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा और तीर्थ यात्रा शामिल है। यहां हर महीने 200 यूनिट तक बिजली, 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त है। वहीं महिलाओं के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा है और बुजुर्गों के लिए भी तीर्थ यात्रा मुफ्त में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+