रियल एस्टेट इंडस्ट्री को राहत- सभी प्रोजेक्ट्स को मार्च से आगे 6 महीने तक मोहलत
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जुड़ी जानकारी दे रही हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कल 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि 20 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज के जरिए गरीबों और कारोबारियों की मदद की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि रियल एस्टेट के मामले में एडवाइजरी जारी होगी कि सभी प्रोजेक्ट्स को मार्च से आगे 6 महीने तक मोहलत दी जाए। बिल्डरों को भी मकान पूरा करने के लिए मिलेगा वक्त। सभी सरकारी एजेंसियां जैसे रेलवे, हाइवे आदि छह महीने तक ठेकेदारों को राहत देंगे। पीपीपी में भी छह महीने तक राहत दी जा सकती है।
Recommended Video

निर्मला सीतारमण के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि आर्थिक पैकेज पर हर दिन अलग-अलग सेक्टर को लेकर जानकारी दी जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना ने देश-दुनिया के सामने कई संकट खड़े किए, लेकिन इस चुनौती के समय भी पीएम मोदी देश के लिए अवसर देखते हैं।
.@MoHUA_India will advise States/UTs and their Regulatory Authorities to extend the registration and completion date suo-moto by 6 months for all registered projects expiring on or after 25th March, 2020 without individual applications pic.twitter.com/SBChFjXVGv
— PIB India #StayHome #StaySafe (@PIB_India) May 13, 2020
उन्होंने कहा कि संकट के वक्त हमारे देश में कोई भूखा ना रहे, ऐसी हमारी कोशिश है। आपको बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत में निर्मला सीतारमण ने कहा कि कल पीएम का और्थिक पैकेज पर ऐलान आपने सुना, इस पैकेज पर फैसला समाज के कई सेक्शन, कई मंत्रालय और विभागों के बीच चर्चा के बाद लिया गया था। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के 5 पिलर हैं- इकॉनमी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिस्टम, डेमोग्राफी और डिमांड।












Click it and Unblock the Notifications