IIT खड़गपुर से पढ़े हैं गूगल के नये CEO सुंदर पिचाई, जानें खास बातें

कैलिफोर्निया। एक बार फिर से भारतीय धुरंधरों ने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है, हम बात कर रहे हैं गूगल के नये CEO सुंदर पिचाई की, जिन्हें गूगल कंपनी ने अपना सीईओ बनाया है।

आईये जानते हैं भारतीय मूल के इन प्रतिभावान सीईओ की खास बातें.

  • सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 को चेन्नई में हुआ था।
  • इनका असली नाम पिचाई सुंदराजन है।
  • सुंदर ने आईआईटी खड्गपुर से Metallurgical Engineering की पढाई की है।
  • आईआईटी खड्गपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद सुंदर ने Stanford University से मास्टर्स किया।
  • उसके बाद उन्होंने पेन्सिलवानिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।
  • पिछले 11 सालों से सुंदर पिचाई गूगल से जुड़े हुए हैं।

सुंदर पिचाई के दिलचस्प व्यक्तित्व के बारे में और बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों में...

 गूगल के नये CEO सुंदर पिचाई

गूगल के नये CEO सुंदर पिचाई

गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ने सुंदर का गूगल में स्वागत करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि सुंदर अपने नाम की तरह ही अब गूगल को और सुंदर और स्वच्छ बनायेंगे। लैरी पेज ने यह बातें अपने ब्लॉग पर लिखी हैं।

11 सालों से गूगल से जुड़े हुए हैं

11 सालों से गूगल से जुड़े हुए हैं

सुंदर पिचाई पिछले 11 सालों से गूगल से जुड़े हुए हैं, वो इससे पहले गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एंड्रॉइड, क्रोम और ऐप्स डिविजन) रह चुके हैं। इन्होंने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलपमेंट में काफी अहम रोल अदा किया है।

अंजलि पिचाई

अंजलि पिचाई

पिचाई की पत्नी का नाम अंजलि पिचाई हैं, इनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

गूगल में वाइस प्रेसीडेंट पद पर थे

गूगल में वाइस प्रेसीडेंट पद पर थे

पिचाई अभी गूगल में वाइस प्रेसीडेंट पद पर थे और उन्हें रिस्ट्रक्चरिंग के तहत गूगल का सीईओ बनाया गया है। उनके पिता एक इलेक्ट्रिक इंजीनियर रहे हैं।

 अल्फाबेट इंक

अल्फाबेट इंक

गूगल ने एक नई कंपनी बनाई है जिसका नाम है- अल्फाबेट इंक। गूगल की सभी गतिविधियां अब इसी कंपनी के तहत संचालित होंगी। भारतीय मूल के सुंदर पिचाई अब गूगल के CEO होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+