इराक में सुरक्षित हैं सभी 39 भारतीय, सुषमा का दावा
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर से दावा किया है कि इराक में बंधक बनाए गए सभी 39 भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने इन भारतीयों की हत्या की रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि आईएसआईएस ने जून 2014 में जिन भारतीयों को किडनैप किया था, वे सभी जिंदा हैं।

काबुल में अगवा जुडिथ के बारे में क्या कहा
सुषमा ने यह बात रविवार को रूटीन मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कही। इसके साथ सुषमा ने बताया कि पिछली नौ को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से कोलकाता की रहने वाली एडवर्कर जिस जूडिथ डिसूजा का को किडनैप कर लिया गया, उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
जल्द खत्म होगा संकट
सुषमा ने 40 वर्षीय जुडिथ के बारे में बताया कि सरकार अपनी तरफ से बेहतरीन प्रयास कर रही है। इस मुद्देपर सरकार जिस तरह से आगे बढ़ रही है उससे लगता है कि यह संकट जल्द खत्म हो जाएगा।
सुषमा ने जानकारी दी कि ढाका के रामकृष्ण मिशन के एक पुजारी को मौत की धमकी मिलने के बाद भारत बांग्लादेश के शीर्ष अधिकारियों के साथ संपर्क में है।
मसीह ने बताई थी हत्या की बात
उन्होंने मोसुल में आईएसआईएस के हाथों अपहृत 39 भारतीयों के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके पास उनकी हत्या के बारे में हरजित मसीह के बयान के अलावा कोई और सबूत नहीं है। आईएसआईएस के चंगुल से निकल भागने में सफल रहे मसीह ने दावा किया था कि 39 भारतीयों की हत्या कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications