थाणे म्युनिसिपल ने जिंदा आदमी को फोन करके कहा, अपना मृत्यु प्रमाण पत्र ले लीजिए

मुंबई, 02 जुलाई। भारत में सरकारी तंत्र कुछ भी कर सकता है, वह मरे हुए आदमी को जिंदा कर सकता है और जिंदा आदमी को मरा हुआ घोषित कर सकता है। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है तो महाराष्ट्र की इस घटना के बाद आप को भी इसपर यकीन हो जाएगा। दरअसल महाराष्ट्र के थाणे म्युनिसिपल की ओर से चंद्रशेखर देसाई को फोन करके कहा गया है कि आप अपना मृत्यु प्रमाण पत्र ले जाइए। खुद चंद्रशेखर देसाई ने बताया कि मुझे थाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से फोन आया और कहा गया कि अपना मृत्यु प्रमाण पत्र ले जाइए।

Recommended Video

    Maharashtra: नगर निगम के अधिकारी ने जिंदा शख्स को कहा- ले जाओ अपना डेथ सार्टिफिकेट | वनइंडिया हिंदी
    Desai

    2020 में हुए थे कोरोना संक्रमित
    चंद्रशेखर देसाई ने बताया कि वह थाणे के मनपाड़ा इलाके में रहते हैं, उनका अगस्त 2020 को कोरोना टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद घर पर ही उन्होंने अपना इलाज कराया और ठीक हो गए। क्वारेंटीन के दौरान देसाई को एक बार उनका स्वास्थ्य की पूछताछ के लिए फोन किया गया था। लेकिन अब तकरीबन एक साल के बाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से उन्हें फोन करके कहा गया है कि आप अपना मृत्यु प्रमाण पत्र ले जाइए।

    फोन पर मैंने कहा मैं ही हूं चंद्रशेखर देसाई
    चंद्रशेखर देसाई पेशे से शिक्षक हैं और घाटकोपर के एक स्कूल में पढ़ाते हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें एक महिला ने फोन किया और खुद को थाणे के म्युनिसिपलिटी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताया। उसने मुझसे कहा कि वह चंद्रशेखर देसाई का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए कॉल किया है। महिला ने मुझसे कहा कि थाणे म्युनिसिपलिटी चंद्रशेखर देसाई के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना चाहता है। लेकिन जब मैंने कहा कि आप चंद्रशेखर देसाई से ही बात कर रही हैं तो वह चौंक गई और उसने पूछा कि क्या आपके परिवार में किसी और की मृत्यु हुई है या कोरोना संक्रमित हुआ है, इसक बाद महिला न फोन काट दिया।

    देसाई पहुंच गए कोविड वॉर रूम
    इस फोन क बाद चंद्रशेखर देसाई थाणे म्युनिसिपलिटी के कोविड वॉर रूम में इसकी शिकायत करने के लिए गए और उन्होंने घटना की जानकारी दी। देसाई ने कहा कि मैंने उन लोगों से इसकी वजह पूछी और कहा आखिर आप लोग अपनी गलती क्यों नहीं मान रहे हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मेरा नाम आईसीएमआर की लिस्ट में है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि मेरा नाम उस लिस्ट में कैसे आया, अगर कॉर्पोरेशन ने इस नाम को नहीं भेजा है। अब उन्होंने मुझसे वादा किया है कि वह इस गलती को सही करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+