बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने में डांस करने जा रहीं आलिया, पानी की तरह बहाया जा रहा करोड़ों

मुंबई, 14 जुलाई: बाहुबली फिल्म तो आपको याद ही होगी, जिसने बॉलीवुड में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब उसके डायरेक्टर एसएस राजामौली एक नई फिल्म लेकर आ रहे, जिसका नाम 'आरआरआर' (RRR) है, जो तेलुगू-तमिल के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। ये फिल्म इस वजह से भी खास है, क्योंकि आलिया भट्ट इसमें लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक भी जारी हुआ था। अब खबर आ रही है कि वो इस फिल्म में बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने पर डांस करेंगी।

Recommended Video

    बॉलीवुड के सबसे महंगे गाने में डांस करने जा रहीं आलिया, पानी की तरह बहाया जा रहा करोड़ों
    3 करोड़ की लागत

    3 करोड़ की लागत

    एसएस राजामौली अपनी फिल्मों में नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं। स्पॉटबॉय ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वो इसमें एक खास गाना प्लान कर रहे हैं, जिसकी लागत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा आएगी। आमतौर 3 करोड़ में कोई छोटी फिल्म बन जाए, लेकिन राजामौली इतने बजट में सिर्फ एक गाना शूट करेंगे। जिसमें आलिया समेत तीन एक्टर होंगे। इसे बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा गाना बताया जा रहा है।

    1 करोड़ के कपड़े

    1 करोड़ के कपड़े

    सूत्रों ने बताया कि राजामौली इस गाने को बाहुबली से भी भव्य बनाना चाहते हैं। शूट के लिए जो जगह उन्होंने चुनी है, उसका क्षेत्रफल काफी बड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कलाकारों के कपड़ों की ही लागत एक करोड़ रुपये आएगी। इसके लिए आलिया ने भी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही वो जल्द ही हैदराबाद रवाना हो सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ रामचरण तेजा, एनटीआर जूनियर लीड रोल में होंगे। ये दोनों भी इस गाने में दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक राजामैली की टीम ने इस गाने को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है।

    कब होगी रिलीज?

    कब होगी रिलीज?

    RRR के मेकर्स के मुताबिक अभी 13 अक्टूबर को फिल्म रिलीज करने की प्लानिंग है, लेकिन ये सब कोरोना की तीसरी लहर पर ही निर्भर करता है। ये स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित फिल्म है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो गया है, बस दो गाने ही बाकी हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं इस फिल्म ने आलिया की भी वैल्यू बढ़ा दी है। फिल्मी गलियारों में खबर है कि इसके लिए उन्हें 6 करोड़ की फीस दी गई।

    आलिया बनीं प्रोड्यूसर

    आलिया बनीं प्रोड्यूसर

    आलिया भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट की मदद से बॉलीवुड में एंट्री की थी, लेकिन बहुत ही कम वक्त में उन्होंने वहां पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया। जिस वजह से अब उन्होंने बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू किया है। साथ ही उनकी पहली फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग भी शुरू हो गई। हालांकि वो इसको लेकर एक्साइटेड और नर्वस दोनों हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+