अली फजल ने बताया ऋचा चड्ढा से शादी में क्यों कर रहे हैं देर, बोले- सेलिब्रेट करने को पैसा भी तो चाहिए

मुंबई, 10 जुलाई: एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को खुलेआम स्वीकार भी किया है और शादी करने की बात भी कह चुके हैं। बीते डेढ़- दो साल में कई बार दोनों की शादी की बातें सामने आईं लेकिन फिर शादी को टाल दिया गया। अली फजल ने अब इस पर बात की है। उनका कहना है कि शादी तो वो जल्दी ही करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसे की कमी है। ऐसे में वो चाहते हैं कि पहले थोड़ा पैसा कमा लिया जाए।

अभी तो थोड़ा पैसा भी कमाना है

अभी तो थोड़ा पैसा भी कमाना है

अली फजल ने एक रेडियो शो में अपने और ऋचा के रिश्ते पर हुए सवाल के जवाब में कहा, बीता एक-डेढ़ साल कोई सामान्य नहीं रहा है। कोरोना के चलते चीजें बदल गईं, मेरे परिवार में भी ट्रेजेडी हुई हैं। हमने चाहते हैं कि शादी को सबके साथ सेलिब्रेट करेंगे, कोई सिंपल सा रिसेप्शन हो और सब आएं। मैं नहीं कह सकता कि ये कब और कैसे होने वाला है। अभी तो थोड़ा पैसा भी कमाना है और काम सब रुका हुआ है। शादी को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ पैसा तो चाहिए।

पुराने रिश्तों पर भी की अली ने बात

पुराने रिश्तों पर भी की अली ने बात

अली फजल ने इस इंटरव्यू में अपने पुराने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि जो रिश्ता खत्म हो गया, उस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, हां पहले का एक रिलेशन था, वो सड़ गया था। मेरे ख्याल से हम सभी के साथ ऐसा होता है कि रिश्ते खिंचते खिंचते सड़ जाते हैं।

अक्सर साथ नजर आते हैं अली और ऋचा

अक्सर साथ नजर आते हैं अली और ऋचा

अली फजल और ऋचा चड्ढा अक्सर साथ में नजर आते हैं। दोनों की शादी के बारे में अक्सर ही फिल्मी गलियारों में बातें होती रहती हैं। पिछले साल तो दोनों का शादी करना तकरीबन तय भी हो गया था लेकिन लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी हो नहीं पाई थी। बता दें कि दोनों का रिश्ता इस तरह का है कि अली फजल सोशल मीडिया पर भी ऋचा चड्डा को बेगम कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+