मिर्जापुर से दूर मिस्र में खास समय बिता रहे अली फजल और ऋचा चड्ढा, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' में गुड्डू पंडित का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली फजल बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई मिर्जापुर-2 की सफलता के बाद से लोग अली फजल की खूब तारीफ कर रहे हैं। अली फजल इस समय अपनी गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा के साथ एक रिजॉर्ट टाउन में समय बिता रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इस साल दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण उन्हें इसे कैंसिल करना पड़ा।

लाल सागर के तट पर है एल गौना नामक रिजॉर्ट टाउन

लाल सागर के तट पर है एल गौना नामक रिजॉर्ट टाउन

अली और ऋचा मिस्र में एल गौना फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। लाल सागर के तट पर एल गौना नामक रिजॉर्ट टाउन है, जहां अली और ऋचा साथ में इंजॉय कर रहे हैं। ऋचा ने अली के साथ लेट नाइट डिनर की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ऋचा ने यहां एक खास तरह की पोशाक भी पहनी। उन्होंने बांधना के साथ प्रिंटेड कफ्तान पहना और ज्वेलरी भी पहनी। इससे पहले अली फजल ने कहा था कि वह बेशक मिस्र में हो सकते हैं लेकिन उनका दिल अब भी मिर्जापुर में ही है।

अली ने शेयर की थी शिप वाली तस्वीर

अली ने शेयर की थी शिप वाली तस्वीर

अली ने शिप में बैठे हुए तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने फोन का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हां मैं लंच में बैठकर मिर्जापुर 2 के अपडेट चेक कर रहा हूं। लेकिन अच्छी कंपनी में। एल गौना फिल्म फेस्टिवल के संस्थापकों के साथ, लेकिन वे इससे कुछ अधिक हैं। फ्री वर्ल्ड के नागरिक और मानवता की सेवा ही हम सभी को यहां से जोड़ती है।' आपको बता दें अली फजल और ऋचा चड्ढा पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अप्रैल में होने वाली थी दोनों की शादी

अप्रैल में होने वाली थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक दोनों पहले अप्रैल में शादी करने वाले थे लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन के कारण इन्होंने अपनी शादी कैंसिल कर दी। क्योंकि मार्च महीने में ही कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा था। अली फजल ने कई फिल्मों में भी काम किया है। जिनमें प्रसथानम, हैप्पी भाग जाएगी, विक्टोरिया एंड अब्दुल, बॉबी जासूस और फुकरे सीरीज फिल्में शामिल हैं। जिसमें ऋचा चड्ढा उनकी को-स्टार थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+