Alert: अगले कुछ घंटों में देश के इन राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। स्काईमेट के मुताबिक अगले 2-3 घंटों के दौरान, राजस्थान के अलवर, भरतपुर, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली और सीकर में कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ़्तार के साथ धूल भरी आंधी की आशंका है और इसलिए उसने लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

देश के इन राज्यों में आज आ सकता है आंधी-तूफान

देश के इन राज्यों में आज आ सकता है आंधी-तूफान

जबकि उसके मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बारा बांकी, बस्ती, बुलंदशहर, एटा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हरदोई, ज्योतिबा फुले नगर, कन्नौज, कांशीराम नगर, लखनऊ, महामाया नगर, मऊ, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव के जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 2-4 घंटों के दौरान गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

बिहार, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने बिहार, असम, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, इसके अलावा उसने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंड कराईकल, कोंकण एड गोवा, कोस्टल आंध्र प्रदेश एंड यनम, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स और दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश होने के आसार है।

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठेंगी। महाराष्‍ट्र के तट पर भी खराब मौसम का असर दिखाई दे सकता है। विभाग ने मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

राजधानी पर इंद्र देवता हुए मेहरबान

राजधानी पर इंद्र देवता हुए मेहरबान

रविवार को राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में इंद्र देवता मेहरबान हुए और यहां दोपहर में जमकर बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में कमी आई है और मौसम सुहाना हो गया है, न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य औसत से तीन डिग्री कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश के आसार हैं, इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंड कराईकल, कोंकण एड गोवा, कोस्टल आंध्र प्रदेश , अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स और दक्षिण कर्नाटक में आज भारी बारिश होने के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+