नोरोवायरस ने बढ़ाई केरल सरकार की टेंशन, 13 केस आने के बाद अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 12 नवंबर: पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर थम गई, लेकिन केरल में अभी भी ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच नोरोवायरस ने भी वहां के स्वास्थ्य महकमे की टेंशन बढ़ा दी है। जिस वजह से केरल सरकार ने शुक्रवार को इससे सतर्क रहने की सलाह दी। इस वायरस की वजह से इंसान को उल्टी और दस्त हो सकती है।

kerala

दो हफ्ते पहले वायनाड जिले के विथिरी के पास पुकोडे में एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय के करीब 13 छात्रों में दुर्लभ नोरोवायरस संक्रमण की सूचना मिली थी। उसके बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हालात नियंत्रण में कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक वो जागरुकता अभियान के अलावा पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज के छात्रों का डेटा बैंक तैयार कर रहे हैं, क्योंकि संक्रमण सबसे पहले परिसर के बाहर छात्रावासों में रहने वाले छात्रों में पाया गया था।

वहीं राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें वायनाड के हालात की समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन सभी को सतर्क रहना चाहिए। साथ ही सभी को पीने के पानी के लिए स्वच्छ स्रोत का इस्तेमाल करना चाहिए।

कोरोना की क्या स्थिति?
केरल में कोरोना वायरस के 6674 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जबकि 7922 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 59 लोगों की मौत हुई, ऐसे में मौत का आंकड़ा 35,511 हो गया है। अभी भी राज्य में 68,805 एक्टिव केस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+