स्पेस स्टेशन में चोरी से शराब लेकर पहुंचे थे अंतरिक्ष यात्री, उसी शराब से हुई थी पार्टी
नई दिल्ली। वैसे तो अंतरिक्ष में शराब ले जाना और उसका सेवन करना प्रतिबंधित है लेकिन शराबी भला कहां किसी नियम को मानने वाले हैं। भले ही वह अंतरिक्षयात्री ही क्यों न हो। जी हां, ये हुआ था 1997 में जब अंतरिक्ष यात्री शराब लेकर मीर स्पेस स्टेशन (Space Staion) तक पहुंच गए थे। हालांकि इसे ले जाना इतना आसान भी नहीं था और इसके लिए जांच टीम को धोखा देना था और अंतरिक्षयात्रियों ने ये भी किया। इसका पता तब चला जब अंतरिक्षयात्रियों ने स्पेस स्टेशन पर शराब पार्टी की। बाद में अंतरिक्षयात्रियों ने खुलासा किया था कि वो किस तरह जांच टीम को धोखा देकर शराब अपने साथ स्पेस स्टेशन तक ले जाने में सफल रहे थे।

स्पेस सूट में छिपाकर ले गए शराब
रूसी अंतरिक्षयात्रियों ने बताया था कि वे स्पेस सूट के अंदर शराब की बोतल छिपाकर ले गए थे। बोतलें तो जांच में पकड़ ही जानी थी तो इसके लिए लिए जूस के लेवल वाली बोतलों को इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उन्होंने बुक के कवर के अंदर से बुक हटा दी और उसमें भी शराब डाल ली थी। एक अंतरिक्षयात्री ने शराब ले जाने के लिए अपने कलाई पर बंधे बैंड की जगह भी शराब रख ली। इन बैंड का इस्तेमाल अंतरिक्षयात्रियों का ब्लडप्रेशर मापने के लिए किया जाता है।
इतना ही नहीं अंतरिक्षयात्रियों ने इसके लिए खाना भी नहीं खाया। दरअसल स्पेस रॉकेट में जाने से पहले सभी का वजन किया जाता है ऐसे में शराब को रखने के लिए वजन बनाने के लिए भूखे रहकर शरीर का वजन कम किया फिर शराब लेकर गए। इसी शराब के साथ 1997 में मीर स्पेस स्टेशन पर पार्टी हुई जिसकी फोटो एक अंतरिक्ष यात्री ने ही खींची। बाद में अंतरिक्ष स्टेशन की ये तस्वीर पूरी दुनिया में मशहूर हुई।

शराब से हो सकता है अंतरिक्ष स्टेशन को खतरा
दरअसल अंतरिक्ष स्टेशन में शराब पर प्रतिबंध है। इसकी वजह इसमें पाया जाने वाला एथनॉल है जो अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है। शराब वॉटर रिकवरी सिस्टम में भी नुकसान कर सकती हैं। यानि कि अंतरिक्ष यात्रियों को बाथरूम जाने पर भी मुश्किल हो सकती है। यही वजह है कि अल्कोहल के इस्तेमाल से जो पदार्थ बनते हैं जैसे माउथवॉश, हैंड सैनेटाइजर और परफ्यूम आदि ले जाने की भी मनाही है।
हालांक हमेशा ऐसा नहीं था। कभी स्पेस स्टेशन पर शराब प्रतिबंधित नहीं थी। 2010 में एक इंटरव्यू में अंतरिक्ष यात्री एलेक्सेंडर लात्जुनिक ने बताया था कि अंतरिक्ष युग के शुरुआती समय में लंबे समय तक शराब के उत्पाद अंतरिक्ष में लेकर जाया करते थे। लात्जुनिक ने बताया कि डॉक्टर अल्कोहल को इम्यून सिस्टम के लिए सही बताया करते थे। साथ ही बॉडी ऑरगैनिज्म के लिए सही कहा जाता था। लेकिन बाद में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉस्मोस ने अंतरिक्ष में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया जिसके बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने शराब ले जाने के लिए नए-नए तरीके ढूढ़ने शुरू कर दिए।

शराब के लिए सप्ताह भर नहीं खाया खाना
मीर स्पेस स्टेशन पर गए अंतरिक्ष यात्री इगोर वोक (Igor Volk) ने बताया कि उन्होंने और दूसरे अंतिरक्षयात्रियों ने किस तरह से अपना वजन कम किया था और उतने वजन की शराब कम की थी। वोक ने बताया कि स्पेस शटल की लॉञ्चिंग से एक सप्ताह पहले हम सभी ने सिर्फ चाय और ब्रेड लेना शुरू कर दिया। ऐसा करके उन्होंने 4.4 पॉउंड (लगभग 2 किलो) के बराबर वजन कम कर लिया। इसके बाद शराब को सेलोफेन के बैग में भरा गया और इसे स्पेसशूट में छिपा लिया। वोक ने कहा कि हमारे पास किताब थी जिसके अंदर के पन्ने निकाल दिया और कवर रहने दिया। उसके अंदर भी शराब रख दी। इस तरह अंतरिक्ष स्टेशन में शराब लेकर जाई गई जिसकी पार्टी की ऐतिहासिक तस्वीर दुनिया के सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications