सोनिया गांधी को नहीं मिल पाया जम्मू-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट!

Sonia Gandhi
जम्मू। चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है.... यह गीत शुक्रवार को दिन भर टीवी चैनलों पर गूंजता रहा और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो जम्मू-कटरा रेल रूट का उद्घाटन करते वक्त कह रहे थे कि बॉर्डर तक विकास की लहर को लेकर आयेंगे। इन सबके बीच अगर सोनिया गांधी की बात करें तो वो कल अपने अध‍िकारियों को कोस रही होंगी, क्योंकि अध‍िकारियों और मंत्रालय की ढिलाई की वजह से यह प्रोजेक्टर छह महीना लेट हो गया और नरेंद्र मोदी आधा क्रेडिट ले गये।

जी हां शुक्रवार को जम्मू से कटरा के लिये शुरू की गई ट्रेन का टिकट सोनिया गांधी को नहीं मिल पाया। जम्मू-कटरा रेलमार्ग परियोजना को पूरा करने के लिये दिसंबर 2013 तक का समय रखा गया था। पिछली सरकार के दिशा-निर्देश पर इस प्रोजेक्ट में काम बहुत तेजी से किया गया ताकि चुनाव के पहले यह परियोजना पूरी हो जाये। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह जम्मू-कटरा रेलमार्ग सोनिया गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सोनिया गांधी चाहती थीं इसका उद्घाटन चुनाव से पहले हो जाये, लेकिन आचार संहिता के चलते नहीं हो सका। जिस ट्रेन को हरी झंडी मोदी ने दी है, उसे मनमोहन सिंह को देनी थी।

पढ़ें- इस ट्रेन पर ऐसा क्या कहा आर्मी ऑफीसर ने जो टेंशन में आ गये उमर

सच पूछिए तो यह कांग्रेस पार्टी का वो दर्द है, जो खुद उसके नेताओं ने दिया है। न नेताओं ने तत्परता के साथ काम किया और न अध‍िकारियों ने। यही कारण है कि कई परियोजनाएं लेट होती गईं। जाहिर है अब उन सभी परियोजनाओं का आधा या फिर उससे ज्यादा क्रेडिट भाजपा सरकार को मिलेगा।

इस परियोजना का पहला इंजन ट्रायल नवंबर में हो गया था। उसके बाद काम ढीला पड़ गया और खिंचते-खिंचते जुलाई आ गई और तब तक सरकार बदल गई। कांग्रेस को इस बात का मलाल इसलिये भी रहेगा क्योंकि जम्मू-कश्मीर में उसका वोटबैंक काफी कम हो गया है। अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उसे और नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+