'राम सेतु' फिल्म की अक्षय कुमार ने शुरू की शूटिंग, फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक साल में एक के बाद एक कई फिल्में करने के लिए जाने जाने वाले अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' बनने से पहले से काफी चर्चा में हैं। अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया में शेयर की है। अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' फिल्म में अपने फर्स्ट लुक की फोटो शेयर की है जिसमें बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने लुक की फोटो शेयर करते हुए फैंस से सवाल भी किया है।

राम सेतु में इस लुक में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की सभी फिल्में बॉक्स आफिस पर सुपरहिट होती है। 'राम सेतु' फिल्म को लेकर अक्षय कुमार को काफी उम्मीदें हैं। अक्षय कुमार 'राम सेतु' के पोस्टर में अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में अक्षय कुमार चश्मे में, गर्दन तक लंबे बाल और क्लीन शेव लुक देते हुए नजर आ रहे हैं।अभिनेता ने एक ग्रे शर्ट पहनी और गले में गहरे नीले रंग का दुपट्टा लपेटे हुए है। एक भड़कीले लुक के साथ अभिनेता एक archaeologist लुक लग रहा है।

अक्षय कुमार ने फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल
अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' की फोटो को शेयर करते हुए फैंस से सवाल भी किया है। उन्होंने लिखा "सबसे स्पेशल फिल्मों में से एक 'राम सेतु' बनाने का सफर आज से शुरू हो गया है। रामसेतु की शुरूआत हो गई हूं। इस फिल्म में एक आर्कियोलोजिस्ट का किरदार निभा रहा हूं। मेरे इस नए लुक पर आपके विचार जानकर खुशी होगी मेरे लिए हमेशा ये महत्व रखता है "। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फ़र्नांडिस और नुसरत भरूचा को भी ये पोस्ट टैग किया है।
The journey of making one of the most special films for me begins today. #RamSetu shooting begins! Playing an archaeologist in the film. Would love to hear your thoughts on the look? It always matters to me🙏🏻 @Asli_Jacqueline@Nushrratt@Abundantia_Ent@LycaProductions pic.twitter.com/beI6p0hO0I
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 30, 2021
राम सेतु फिल्म में क्या हैं खास ?
बता दें रामसेतु फिल्म में अक्षय कुमार की सह-कलाकार जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा हैं। फिल्म का मुहूर्त कुछ दिन पहले अयोध्या में फिल्माया गया था। कलाकारों ने राम जन्मभूमि मंदिर गए जहां उन्होंने शूटिंग शुरू करने से पहले आधिकारिक रूप से पूजा की। अक्षय ने पिछले साल दिवाली पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्टर जारी करके फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने फिल्म का पहला लुक पोस्टर भी शेयर किया था जो भगवान राम के आदर्शों के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित की जा रही है और अरुणा भाटिया और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित है। रामसेतु एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है जो एक ऐसी कहानी को प्रकाश में लाता है जो भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत में गहराई से निहित है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत












Click it and Unblock the Notifications