#BottleCapChallenge: सोशल मीडिया पर अपने इस वीडियो को लेकर छाए खिलाड़ी अक्षय कुमार

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय सोशल मीडिया पर अपने खास वीडियो की वजह से छाए हुए हैं। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करके लोगों को चैलेंज दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अपने पैर की किक से कांच की बोतल का ढक्कन खोल देते हैं, लेकिन बोतल नहीं हिलती है और वह वैसे ही रहती है। अपने इस बॉटल कैप चैलेंज की वजह से अक्षय कुमार लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

akshay kumar

अक्षय कुमार को बॉलीवुड में काफी फिट एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है। फिल्मों में भी उनका स्टंट लोगों को काफी पसंद आता है। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे #BottleCapChallenge का नाम दिया है। इस चैलेंज के तहत बोतल के ढक्कन को बिना गिराए पैर से खोलना होता है। खुद इस स्टंट को करते हुए अक्षय कुमार ने तमाम लोगों से कहा है कि वह इस चैलेंज को स्वीकार करें और इसका वीडियो साझा करें।

बता दें कि इससे पहले हॉलीवुड स्टार जेसन स्टैथम ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस चैलेंज को लेकर एक वीडियो साझा किया था, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर छा गए थे। इसके बाद खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अपना वीडियो साझा किया था। उन्होंने खुद लिखा है कि मैं इस एक्शन को करने से खुद को रोक नहीं पाया और इसके लिए मैं अपने प्रेरणास्रोत जेसन से प्रेरित हूं। बता दें कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में वह बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखेंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म 27 मार्च को रीलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+