अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के जन्मदिन पर लिखा खास मैसेज, पढ़कर फैंस भी हुए भावुक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी नितारा मंगलवार को 6 साल की पूरी हो गईं। बेटी के जन्मदिन पर भावुक पिता ने उसके लिए एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा है। नितारा के साथ स्विमिंग की फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'मेरी बेबी गर्ल, तुमने मुझे वो प्यार दिया जो मैं जानता ही नहीं था कि है।'

Akshay Kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की बेटी नितारा मंगलवार को 6 साल की पूरी हो गईं। बेटी के जन्मदिन पर भावुक पिता ने उसके लिए एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा है। नितारा के साथ स्विमिंग की फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'मेरी बेबी गर्ल, तुमने मुझे वो प्यार दिया जो मैं जानता ही नहीं था कि है।' बेटी के लिए अक्षय कुमार के इस मैसेज ने फैंस को भावुक कर दिया है।

बेटी के जन्मदिन पर भावुक हुए अक्षय

बेटी के जन्मदिन पर भावुक हुए अक्षय

अपने बच्चों के लिए अक्षय कुमार का प्यार जगजाहिर है। हाल ही में अपनी बेटी नितारा के जन्मदिन पर खिलाड़ी कुमार ने ऐसा मैसेज लिखा कि पढ़कर उनके फैंस भी भावुक हो गए। अक्षय ने बेटी नितारा के साथ स्विमिंग करते हुए एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'मेरी बेबी गर्ल, तुमने मुझे वो प्यार दिया जो मैं जानता ही नहीं था कि है। प्लीज अभी बड़ी मत हो, मैं मेरे बिना तुम्हारे स्विमिंग करने के लिए तैयार नहीं हूं। हैप्पी 6 बर्थडे प्रिंसेस।'

अक्षय कुमार की झोली में कई सारी फिल्में

बेटी के लिए इस बर्थडे पोस्ट पर अक्षय के फैंस भी नितारा को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उनके इस पोस्ट को 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। करियर की बात करें तो अक्षय की पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज फिल्म 'गोल्ड' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की। रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म '2.0' इसी साल रिलीज होगी।

जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में

जल्द रिलीज होंगी ये फिल्में

इसके अलावा अक्षय फिल्हाल 'केसरी' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, परीणिती चोपड़ा और भाग्यश्री मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म हवलदार इस्हार सिंह की कहानी बताएगी जिन्होंने सारगढ़ी की लड़ाई में भाग लिया था। इसके अलावा अक्षय की झोली में 'हाउसफुल 4', 'गुड न्यूज' और 'हेरा फेरी 3' भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+