अक्षय ने शेयर की टीम 'मिशन मंगल' की फोटो, महिला वैज्ञानिकों पर कही ये बात
नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' की टीम के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा है कि यह फिल्म इसरो की उन महिला वैज्ञानिकों की कहानियों को बयां करती है, जो अपने निजी जीवन और अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल कार्यक्रम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के बीच बेहतरीन तालमेल बैठाती हैं। 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की ये फिल्म भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने की कहानी पर आधारित है। एक दिन पहले ही फिल्म का टीजर जारी किया गया है।

जगन शक्ति निर्देशित इस फिल्म को भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म के तौर पर बताया जा रहा है, जिसमें भारत के पहले मंगल अभियान 'मार्स ऑर्बिटर मिशन' में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की कहानी कही गयी है। अक्षय के साथ फिल्म में विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और नित्या मेनन काम कर रही हैं।
अक्षय ने कहा है कि बताया कि मंगल अभियान इसरो के उन 17 इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की मेहनत का नतीजा है। इन महिला वैज्ञानिकों की इतनी सारी वास्तविक कहानियां सुनकर मुझे यह बड़ा अद्भुत लगा कैसे अपने घर को संभालने के साथ उन्होंने अपने काम को भी उतनी ही संजीदगी से निभाया। इस फिल्म के जरिये मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे कितनी महान हैं।
-
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट












Click it and Unblock the Notifications