'सूर्यवंशी' के सेट पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में चले लात-घूंसे, जानिए वीडियो की सच्चाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार वैसे तो लड़ाई-झगड़ों से काफी दूर रहते हैं लेकिन मंगलवार को वह इन्हीं वजहों से सुर्खियों में आ गए। डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अक्षय कुमार के बीच हाथापाई का एक वीडियो सामने आया है, 'सूर्यवंशी' के सेट पर हुई लड़ाई इस कदर बढ़ी की बीच बचाव के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई। बता दें कि, अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं इस मूवी को मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

क्या हुआ सेट पर ?

क्या हुआ सेट पर ?

सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर रोहित शेट्टी बुरी तरह झगड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई। अक्षय और रोहित शेट्टी का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है वहीं, फैंस के बीच कंफ्यूजन है कि आखिर दोनों के बीच हो क्या रहा है? वीडियो पर लोगों ने अपने रिएक्शन भी दिए हैं।

अक्षय ने शेयर किया वीडियो

अक्षय ने शेयर किया वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने शेयर किया है। वीडियो की शुरूआत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से होती है लेकिन कुछ देर बाद अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। उनके बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। वीडियो को देखकर लगता है जैसे यह सब सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान हुआ है। कैप्शन में अक्षय ने लिखा ब्रेकिंग न्यूज ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है।

क्या है वीडिया का सच

बता दें, अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसकी सच्चाई कुछ और है। अक्षय और रोहित शेट्टी के बीच हुई लड़ाई महज एक मजाक था। बता दें, कि फैंस को अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के सूटिंग के दौरान रोहित और अक्षय को मस्ती चढ़ी जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया । सूर्यवंशी में अक्षय के साथ कैटरीना फैफ मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+