Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उसने मुझे पीछे से उठाया और मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ'

मुंबई। हाउसफुल-4 के सेट पर महिला जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ के मामले में डांसर ने इंडिया टुडे को बताया है कि उसे पुलिस में केस दर्ज कराने लिए अक्षय कुमार ने कहा था। डांसर ने कहा कि घटना के तुरंत बाद अक्षय सर और रितेश सर दोनों लोग मेरे पास आए और बोले की तुम पुलिस में शिकायत दर्ज कराओ। डांसर ने बताया कि वो घटना के बाद काफी परेशान हो गई थी।

धक्का दिया और गलत तरीके से पकड़ा

धक्का दिया और गलत तरीके से पकड़ा

महिला डांसर ने बातचीत में बताया है कि है कि शूटिंग के दौरान कुछ देर का ब्रेक था जिसके बाद वो सेट पर बैठी हुई थी तभी पवन शेट्टी और सागर नाम का शख्स अपने 4 साथियों के पास पहुंचा और मेरी साथी को जबरदस्ती वहां से ले जाने की कोशिश करने लगा। यहां तक कि उसने हमें धमकाया भी। डांसर ने कहा कि जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने मुझे पीछे धकेलते हुए मुझे गलत तरीके से छुआ।

जल्द से जल्द मिले सजा

जल्द से जल्द मिले सजा

डांसर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा है कि उसने घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। अब वो चाहती है कि जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो और उसे उसके किए की सजा मिले। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला डांसर ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया है कि यह घटना मुंबई के चित्रकूट ग्राउंड पर शूटिंग के दौरान घटी।

नाना पाटेकर और साजिद खान छोड़ चुके हैं हाउसफुल 4

नाना पाटेकर और साजिद खान छोड़ चुके हैं हाउसफुल 4

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मीटू कैपंने खूब चर्चा में रहा। इस कैंपेन की वजह से बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों पर यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप लगे हैं। इसमें पहला नाम नाना पाटेकर का है जिन पर तनुश्री दत्ता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद नाना ने 'हाउसफुल 4' फिल्म को छोड़ दिया। साजिद खान पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा तो उनको भी यह फिल्म छोड़नी पड़ी।

अक्षय कुमार ने किया है मीटू का समर्थन

अक्षय कुमार ने किया है मीटू का समर्थन

बता दें कि जब मीटू कैंपेन शुरू हुआ था तभी अक्षय कुमार ने इसका समर्थन करते हुए यौन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अक्षय कुमार ने कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यही वजह रही कि नाना पाटेकर और साजिद खान को यह फिल्म बीच में छोड़नी पड़ी। हालांकि अब उनकी जगह दूसरे लोगों को फिल्म में ले लिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+