मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर अखिलेश का संकल्प, यूपी में फिर बनाएंगे सपा की सरकार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) आज 81 साल के हो गए हैं। देशभर से मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस बीच मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Birthday:अखाड़े में सीखा धोबी पछाड़ दांव, राजनीति में आज़माया | वनइंडिया हिंदी
    Akhilesh Yadav

    यूपी में एकबार फिर समाजवादी सपना पूरा होगा- अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव ने कहा है, "नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को हम सबकी ओर से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। जो संघर्ष का समाजवादी रास्ता उन्होंने दिखाया, आज जरूरत है कि हम फिर से वही समाजवादी रास्ता अपनाएं। हम समाजवादी लोग यही संकल्प लेते हैं कि यूपी में फिर से एक बार समाजवादी सपना पूरा हो।"

    पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई

    आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। पीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे देश के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। खेती और गांवों के विकास के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+