मुन्ना बजरंगी की हत्या पर बोले अखिलेश, 'यूपी ने ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा'

जेल के भीतर मुन्ना बजंरगी की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट कर सीधा हमला बोला है।

Recommended Video

    Munna Bajrangi की हत्या पर Yogi Adityanath पर भड़के Akhilesh Yadav | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। यूपी के बागपत में जेल के अंदर हुई पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पहले ही सवालों में घिरी योगी सरकार पर अब विपक्ष और हमलावर हो गया है। जेल के भीतर मुन्ना बजंरगी की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर ट्वीट कर सीधा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी की जनता भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है।

    डरी सहमी है यूपी की जनता: अखिलेश

    डरी सहमी है यूपी की जनता: अखिलेश

    अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'आज यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था। हर तरफ़ दहशत का वातावरण है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं। ये सरकार की विफलता है। प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है। प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा।'

    हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद

    हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल बरामद

    आपको बता दें कि सोमवार सुबह यूपी की बागपत जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के कुख्यात डॉन सुनील राठी पर लगा है। यूपी के एडीजी जेल के मुताबिक सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी के बीच दुश्मनी थी। पुलिस का कहना है कि सुनील राठी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

    कौन है सुनील राठी

    कौन है सुनील राठी

    नील राठी एक कुख्यात डॉन है, जिसका दबदबा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में है। एडीजी जेल के मुताबिक मुन्ना बजरंगी और सुनील राठी के बीच पुरानी दुश्मनी थी। जिस तरह मुन्ना बजरंगी कभी पूर्वांचल का मोस्ट वांटेड रहा, ठीक उसी तरह अपराध की दुनिया में सुनील का नाम भी कुछ कम नहीं है। मुन्ना बजरंगी की तरह सुनील राठी के भी राजनीतिक संबंध रहे हैं। सुनील राठी की मां राजबाला पिछले विधानसभा चुनाव में यूपी की छपरौली सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+