मुलायम सिंह के घर में रार बरकरार, अखिलेश ने किया लोहिया ट्रस्ट की मीटिंग से किनारा

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के कुनबे में अभी भी खटास जारी है। मंगलवार को हुई लोहिया ट्रस्ट मीटिंग से अखिलेश यादव ने किनारा कर एक बार फिर जाहिर कर दिया कि वे अभी भी नाराज हैं। वहीं, समजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल यादव ने मीटिंग में अखिलेश यादव के चार करीबी को लोहिया ट्रस्ट से बाहर कर दिया है।

अखिलेश ने किया लोहिया ट्रस्ट की मीटिंग से किनारा

मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष है, वहीं अखिलेश, शिवपाल, रामगोपाल और आजम खान इस ट्रस्ट के सदस्य है। आपको बता दें कि इस मीटिंग के दौरान अखिलेश यादव, राम गोपाल और आजम खान मौजूद नहीं थे लेकिन सांसद धर्मेंद्र यादव मीटिंग का हिस्सा थे।

मीटिंग में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव की अनुपस्थिति को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि दोनों को सूचना दे दी गई थी लेकिन शायद वे किसी दूसरे काम में व्यस्त होने की वजह से नहीं आ पाए। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में अखिलेश के करीबी माने जाने वाले गोविंद चौधरी, अहमद हसन, उशा वर्मा, आलोक शाक्य को लोहिया ट्रस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बैठक के बाद शिवपाल ने कहा कि बैठक में लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी को एक करके मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है। हम लोग आपस में बैठकर चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+