अखिलेश बोले- कांग्रेस भी हमारे गठबंधन का हिस्सा, उनको दो सीटें दी हैं

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा-रालोद के साथ कांग्रेस भी गठबंधन का हिस्सा है। सब साथ में चुनाव लड़ेंगे। यादव ने कहा, हम लगातार कह रहे हैं कि सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है। ऐसे में मीडिया बार-बार ये सवाल ना करे कि कांग्रेस साथ है या नहीं, वो हमारे महागठबंधन का हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश में दो सीटों (रायबरेली और अमेठी) पर लड़ेंगे। यादव ने कहा कि महागठबंधन में दो सीटें कांग्रेस को दी गई हैं।

akhilesh yadav, congress rld BSP SP alliance, congress, alliance, Uttar Pradesh, lok sabha elections 2019, akhilesh yadav, mayawati, jayant chaudhary, लोकसभा चुनाव 2019, अखिलेश यादव, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश

मंगलवार को अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के सपा और बसपा के गठबंधन में शामिल किए जाने का औपचारिक ऐलान भी किया गया। जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सपा और बसपा साथ हैं। गठबंधन सभी 80 सीटें जीतेगा। राष्ट्रीय लोकदल को तीन सीटें दी गई हैं। बाकी सीटों पर रालोद गठबंधन के उम्मीदवीरों को समर्थन देगी। पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मथुरा, मुजफ्फरनगर और बागपत संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुजफ्फरनगर से पार्टी अध्यक्ष अजीत सिंह और बागपत से जयंत चौधरी का चुनाव लड़ना तय है।

akhilesh yadav, congress rld BSP SP alliance, congress, alliance, Uttar Pradesh, lok sabha elections 2019, akhilesh yadav, mayawati, jayant chaudhary, लोकसभा चुनाव 2019, अखिलेश यादव, कांग्रेस, उत्तर प्रदेश

सपा और बसपा ने जब अपने गठबंधन का ऐलान किया था तो रायबरेली और अमेठी में अपने उम्मीदवार ना उतारने का फैसला किया था। वहीं सपा-बसपा से गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि अखिलेश यादव कई बार कह चुके हैं कि कांग्रेस को भी उनके साथ ही समझा जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+