सस्पेंस खत्म, जयंत चौधरी को ही राज्यसभा भेजेंगे अखिलेश यादव, ट्वीट कर किया ऐलान

सस्पेंस खत्म, जयंत चौधरी को ही राज्यसभा भेजेंगे अखिलेश यादव, ट्वीट कर किया ऐलान

लखनऊ, 26 मई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहयोगी जयंत चौधरी को राज्यसभा के लिए पार्टी के तीसरे उम्मीदवार के रूप में चुनने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार (26 मई) को ये जानकारी दी है कि राज्यसभा चुनाव के लिए रालोद प्रमुख जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के लिए उनकी संभावित पसंद थीं।

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2022: Jayant Chaudhary जाएंगे Rajya Sabha, SP का ऐलान | वनइंडिया हिंदी
    Jayant Chaudhary

    सपा ने ट्वीट किया, ''श्री जयंत चौधरी जी समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल से राज्य सभा के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।''

    बुधवार (25 मई) को कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने जयंत चौधरी का राज्यसभा का स्लॉट छीन लिया है। इन रिपोर्ट के बाद जयंत चौधरी कथित तौर पर परेशान थे।सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव ने आज (गुरुवार 26 मई) सुबह अपने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सहयोगी को यह बताने के लिए फोन किया कि जयंत चौधरी ही राज्यसभा के लिए पार्टी की अंतिम पसंद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+