मोदी के क्लीन इंडिया अभियान के मुकाबले अखिलेश चलाएंगे क्लीन ग्रीन कंपेन
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के मुकाबले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकारी अस्पतालों में क्लीन-ग्रीन अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लखनऊ के सभी सरकारी अस्पतालों में सफाई एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभियान चलाने वाले अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार संबंधित अस्पताल के सफाई कर्मचारियों, माली तथा वॉर्ड ब्वाय के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा। पुरस्कार राशि सभी श्रेणी के कर्मियों जैसे स्थायी, अस्थायी, आउट सोर्सिग और संविदा को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार लखनऊ, आगरा तथा मथुरा नगरों के सभी वार्डो में सफाई अभियान चलाया जाएगा। लखनऊ व आगरा में सर्वश्रेष्ठ वॉर्ड को 50 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर आए दो वॉर्डो को 30-30 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन वार्डो को 20-20 लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications