प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर अखिलेश बोले, हम बहुत खुश हैं

लखनऊ। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के फैसले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राजनीति में जवान लोगों को ज्यादा मौके दिए जाने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी इस फैसले से खुश है कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मौका दिया है। अखिलेश ने इसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक सही फैसला बताते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है।

Akhilesh Yadav on Priyanka Gandhi entry in congress

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी बहन प्रियंका को कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस के नेता इसे कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने वाला और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को भारी फायदा पहुंचाने वाला कदम बता रहे हैं। वहीं कुछ दूसरे दलों ने भी इसे सकारात्मक कदम बताया है।

वहीं प्रियंका की कांग्रेस में एंट्री पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी की आलोचना की है। भाजपा के नेता एक के बाद लगातार प्रियंका के राजनीति में आने पर बयान दे रहे हैं और इसे परिवारवाद का एक उदाहरण करार दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी को लाकर कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि वह एक परिवार की पार्टी है। इससे पहले प्रधानमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी इशारे से या खुलकर प्रियंका पर निशाना साध चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+