क्या बीजेपी नेताओं के लिए नहीं था एयर ट्रैफिक, इस बार उनको जनता हटाएगी: अखिलेश

नई दिल्ली, जनवरी 28: यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को लेकर राजनीति जारी है। शुक्रवार को सपा ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर दिल्ली में अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी इस पर सफाई दी थी। साथ ही उड़ान में देरी की वजह एयर ट्रैफिक को बताया। अब इस पर फिर से अखिलेश ने सवाल उठाए हैं।

air traffic

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि लोगों ने मुझसे कहा कि बीजेपी नेताओं ने पहले उड़ान भरी थी, जबकि उन्हें एयर ट्रैफिक के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं ने एयरपोर्ट पर इंतजार नहीं किया, लेकिन मुझे 2 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। सपा सुप्रीमो के मुताबिक इस चुनाव में बीजेपी चाहे जो कुछ भी कर ले, यूपी के लोग उन्हें हटा कर ही मानेंगे।

मुजफ्फरनगर जाना था
अखिलेश यादव लखनऊ से कमर्शियल विमान से दिल्ली पहुंचे थे और उन्हें दिल्ली से मुजफ्फरनगर जाना था, जहां वो जयंत चौधरी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरे हेलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा, जबकि बीजेपी के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई बीजेपी की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी का ये था बयान
आधिकारिक बयान के मुताबिक हाई एयर ट्रैफिक के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में मंजूरी दिए जाने के बाद हेलीकॉप्टर में फ्यूल कम था। फ्यूल भरने के बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+