बोले 'गूगल सीएम' बाकी जगह के रेप नहीं दिखा रहा है मीड‍िया

akhilesh yadav
लखनऊ। यूपी के 'मिनी नेता जी' अपने राज्य में सुशासन भले ही ना ला पा रहे हों, पर मीड‍ि या व दूसरों पर बयानों की चुटकी लेना उन्हें बखूबी आता है। बदायूं गैंगरेप के बाद चौतरफा आलोचना झेल रही यूपी सरकार सबक लेने के बजाय दूसरे प्रदेशों की घटनाओं का हवाला दे रही है।

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर जब उनसे सवाल पूछा गया, वह मीडिया पर ही भड़क गए और पक्षपात का आरोप लगाया। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने के बाद उन्होंने मीडिया को आड़े हाथों लिया। साथ ही केंद्र सरकार से कोयले और बिजली की मांग की।

यह भी पढ़ें- यूपी की दास्तां

सीएम ने कहा, 'मीडिया कवरेज में लगातार यूपी के साथ ज्यादती हो रही है। देश में हर तरफ ऐसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन खबरें सिर्फ यूपी की दिखाई जा रही हैं। गूगल पर हर प्रदेश के आंकड़े मौजूद हैं, लेकिन निशाना सिर्फ हमें बनाया जा रहा है। बेंगलुरु और मध्य प्रदेश की घटनाओं को कोई नहीं दिखाना चाहता।'

जनता और भाजपा पर फोड़ा ठीकरा-

बिजली संकट पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि यूपी की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसका ही नतीजा है कि सूबे को 16 घंटे भी बिजली नहीं दी जा पा रही है। सीएम ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये बहुत चालू लोग हैं।

अखिलेश ने कहा, 'केंद्र सरकार कम से कम यूपी को उसके कोटे की बिजली तो दे दे। जब तक केंद्र ऐसा नहीं करता, हम बिजली कहां से दें। उन्होंने कहा, 'केंद्र एक साल के लिए हमें कोयला उधार ही दे दे, हम उसे 2016 में लौटा देंगे। तब तक यहां कई बिजली परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी।' यूपी में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं व जब से समाजवादी पार्टी की लोकसभा सीटों में सेंध लगी है, प्रदेश में बिजली संकट चरम पर पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+