आकाश मिसाइल के नए वर्जन 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण, हवाई टारगेट को किया नष्ट
नई दिल्ली, 27 सितंबर: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोमवार को आकाश मिसाइल के नए वर्जन 'आकाश प्राइम' सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। डीआरडीओ की ओर से इसकी टेस्टिंग ओडिशा के चांदीपुर रेंज में की गई की थी। इस दौरान लॉन्च की गई मिसाइल 'आकाश प्राइम' ने अपने टारगेट को बीच रास्ते में रोक लिया और उसका नष्ट कर दिया।

हवाई टारगेट को बनाया अचूक निशाना
सोमवार को डीआरडीओ की ओर से इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर (ओडिशा) में आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण किया गया। डीआरडीओ ने टेस्टिंग की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मिसाइल ने सुधार के बाद अपने पहले उड़ान परीक्षण में दुश्मन के विमानों की नकल करते हुए एक मानवरहित हवाई टारगेट को रोका और फिर उसको निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का परीक्षण
11 अगस्त को डीआरडीओ ने आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी तकनीक वाली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। इस स्वदेशी तकनीक क्रूज मिसाइल को ओडिशा क बालासोर स टेस्ट किया गया। जहां मिसाइल तकरीबन 150 किलोमीटर की दूरी तक गई। इस टेस्टिंग में अपेक्षा के अनुसार नतीजे सामने आए थे।
आकाश-एनजी भी हुआ था परीक्षण
वहीं इससे पहले 23 जुलाई को ओडिशा तट से आकाश-एनजी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया था, जिसको हैदराबाद स्थित डीआरडीएल ने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर विकसित किया था।
भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत
टेस्टिंग के दौरान मिसाइल ने तेज गति वाले और संवेदनशील हवाई टारगेट को अचूक निशाना बनाकर खत्म कर दिया था। वहीं अब 'आकाश प्राइम' का सफल परीक्षण भारतीय सेना के लिए अहम और अपनी क्षमता को कई गुना बढ़ाने वाली साबित होगी।












Click it and Unblock the Notifications