अकाली दल के नेता ने फूंका अपना ट्रैक्टर, कहा- कृषि बिल वापस ना लिए तो पीएम आवास के सामने करूंगा आत्मदाह
नई दिल्ली। संसद से केंद्र सरकार के कृषि बिलों के पारित होने के बाद किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कृषि विधेयकों के विरोध में आज किसान संगठनो ने भारत बंद बुलाया। देश के कई राज्यों में किसानों का जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, खास तौर पर कृषि बिलों को लेकर पंजाब और हरियाणा में किसान सड़कों पर उतरे हैं। इस बीच बीजेपी को पंजाब में अपने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैक्टर में लगाई आग
अकाली दल के नेता दविन्दर सिंह बेहला ने कृषि बिलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए अपने ही ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा उन्होंने बिल वापस ने लेने की सूरत में दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर खुद को आग लगाने की चेतावनी भी दी है। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ट्रैक्टर किसान का बेटा होता है और आज मैंने अपने बेटे को ही आग लगा दी। जब किसान के पास खेती के जमीन नहीं होगी तो ट्रैक्टर किस काम का।
Recommended Video

आत्मदाह की दी चेतावनी
दविन्दर सिंह बेहला ने आगे कहा, केंद्र सरकार की तरफ से जो भी बिल संसद में पास किए गए हैं, वह किसानों के खिलाफ है। अकाली दल इन विधेयकों के विरोध में आज धरना प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पहले ही इस बिल के विरोध में पद से इस्तीफा दे दिया है। अब अगर केंद्र सरकार ने कृषि बिलों को वापस नहीं लिया तो मैं प्रधानमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह करूंगा।

कृषि बिल को किसानों ने बताया काला कानून
केंद्र सरकार द्वारा कृषि विधेयक लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार, 25 सितंबर को मेरठ जिले किसानों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर किसानों ने जिले में हाईवे पर 120 स्थानों पर जाम लगाया। इस दौरान किसानों ने जहां कृषि अध्यादेश को काला कानून बताया। वहीं, इसे समाप्त न किए जाने पर जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसान नेता जमकर बरसे। हाईवे पर किसानों के कब्जे के चलते हाइवे से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार थमी रही।
यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन की उर्वर भूमि रहे भारत में किसान किनारे क्यों
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications