राफेल: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, एके एंटनी बोले, डील सस्ती थी तो 126 के बदले 36 विमान क्यों खरीदे?
नई दिल्ली। बहुचर्चित राफेल डील को लेकर कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए है। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए पूछा कि जब डील सस्ते में हो रही थी तो 126 के बजाय केवल 36 राफेल ही क्यों खरीदे? कांग्रेस ने राफेल डील के मुद्दे पर मंगलवार शाम चार बजे बड़ा खुलासा करने का दावा भी किया है।

126 राफेल खरीदने के प्रस्ताव को क्यों घटाया गया?
राफेल के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एके एंटनी ने बीजेपी सरकार से पूछा कि 126 राफेल खरीदने के प्रस्ताव को घटाकर 36 तक ही क्यों सीमित कर दिया गया? उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के अंतिम दिनों में ही राफेल करार लगभग पूरा हो गया था। लेकिन जब 2015 में एनडीए सरकार अस्तित्व में आई, 10 अप्रैल 2015 को 36 राफेल विमान खरीदने का एकतरफा फैसला कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को बताना चाहिए, जब एयरफोर्स ने 126 विमान मांगे थे तो इसे घटाकर 36 क्यों कर दिया गया?

'देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया गया'
एंटनी ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए की डील को समाप्त नहीं किया जाता तो HAL को अत्याधुनिक तकनीक पाने का मौका मिल सकता था जोकि भारत ने अब गंवा दिया। उन्होंने कहा कि अब लड़ाकू विमान बनाने का अनुभव नहीं मिल पाएगा। वहीं, उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राफेल डील में देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है।

पीएम मोदी पर बोला हमला
एके एंटनी ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि जेपीसी इस डील की जांच करे। उन्होंने कहा कि HAL एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी थी लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कंपनी ने हजार करोड़ का लोन भी अलग-अलग बैंकों से ले रखा है। उन्होंने कहा कि कानून मंत्री इस डील को 9 फीसदी सस्ता बताते हैं, वित्त मंत्री इसे 20 फीसदी सस्ता बताते हैं और वायुसेना के अधिकारी इस डील को 40 फीसदी तक सस्ता बताते हैं, तो फिर 126 राफेल क्यों नहीं खरीदे गए?
ये भी पढ़ें: देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप, स्कूल के प्रिंसिपल और 4 छात्रों समेत 9 गिरफ्तार
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications