अजित पवार ने दी सीएम उद्धव ठाकरे को बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया। इस तरह, एक महीने के सियासी उठापटक के बाद राज्य में महा विकास अघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन) की सरकार बन गई है। शिवाजी पार्क में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की शपथ ली। इस मौके पर पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने उनको बधाई दी। वहीं, डिप्टी सीएम की रेस में शामिल एनसीपी नेता अजित पवार ने भी उनको ट्वीट कर बधाई दी।

अजित पवार ने दी बधाई

अजित पवार ने दी बधाई

उद्धव ठाकरे के सीएम पद की शपथ लेने के बाद अजित पवार ने भी उन्हें बधाई दी। अजित पवार ने ट्विटर पर लिखा, 'शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जी को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं, उनके नेतृत्व में राज्य का समग्र विकास होगा।' बता दें कि इस गठबंधन सरकार में शिवसेना को सीएम पद, एनसीपी को डिप्टी सीएम पद और कांग्रेस को स्पीकर का पद मिला है। शपथ ग्रहण से पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि अजित पवार एनसीपी की तरफ से डिप्टी सीएम हो सकते हैं लेकिन वे शपथ नहीं लेंगे।

डिप्टी सीएम की रेस में शामिल हैं अजित पवार

शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो नेताओं ने उद्धव ठाकरे के बाद मंत्रीपद की शपथ ली। वहीं, खबरें ये भी हैं कि फ्लोर टेस्ट के बाद डिप्टी सीएम के रूप में अजित पवार के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। अजित पवार ने इसके पहले, एनसीपी से बगावत कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना लिया था। इस सरकार में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद बेहद नाटकीय घटनाक्रम में अजित पवार ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

उद्धव ठाकरे बने महाराष्ट्र के सीएम

नई सरकार की बात करें तो, शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई। इस बैठक में उद्धव ठाकरे की कैबिनेट के सभी सदस्य हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसमें अजित पवार भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य को लेकर कई नीतिगत फैसले लिए हैं। सीएम ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ किला के संरक्षण के लिए 20 करोड़ रुपए आवंटित करने का ऐलान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+